भारत एक्सप्रेस का शिव भक्ति सुपर एक्सक्लूसिव शो
Bharat Express Exclusive Sawan 2025: सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है. इसके बाद से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. भक्त अपनी मनोकामना लेकर भोलेनाथ के पास पहुंच रहे हैं. सावन का महीना शिव भक्ति का महा मास है. इसमें भगवान शिव की आराधना और पूजा-अर्चना से विशेष लाभ मिलता है. भक्त अपने भगवान शिव अभिषेक और जाप कर रहे हैं लेकिन, कई बार उनके मन में कई सवाल होते हैं. इस पवित्र महीने में हम आपको उन्हीं तमाम सवालों के जवाब देंगे. बताएंगे कि कैसे आप नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं, जिससे आपका जीवन, व्यवसाय और नौकरी में अभूतपूर्व वृद्धि हो सकती है?
Bharat Express बताएगा 25 मंत्र
सावन के इस खास महीने में Bharat Express अपना Super Exclusive शो लेकर आ रहा है. यहां आपको सावन में शिव भक्ति, उपवास, पूजा विधि, 25 मंत्र से लेकर मुहूर्त तक की हर जानकारी मिलेगी. यहां आपके हर शंका को दूर करने की कोशिश होगी. आप ये शो सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक लाइव देख सकते हैं. इसके साथ ही यह हमारे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगा.
इस तरह भी कर सकते हैं शिवभक्ति
- सुबह उठते ही ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
- प्रतिदिन सुबह भोलेनाथ को जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें.
- रुद्राक्ष की माला से ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें.
- शिव चालीसा का पाठ करने से मन को शांति मिलेगी.
- पति-पत्नी मिलकर शिव पूजा करें को रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा.
- पूजा में घी का दीपक जलाएं. इससे नकारात्मकता दूर होगी.
- सावन में मांसाहारी भोजन से परहेज करें.
- सोमवार का व्रत रखें, यह आत्म-नियंत्रण बढ़ाता है.
- पूरे सावन हल्के हरे और सफेद रंग का उपयोग करें, ये शांति देते हैं.
- परिवार के साथ शिव कथा सुनें, इससे एकता बढ़ती है.
Bharat Express पर सुबह 7 से 8 बजे तक
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सावन भगवान शिव को समर्पित है. इस दौरान शिव की भक्ति करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है. यह समय ध्यान और मंत्र जप के लिए आदर्श है, जो मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ाता है. इस समय बाबा भोलेनाथ की भक्ति दांपत्य जीवन, व्यवसाय और नौकरी में अभूतपूर्व वृद्धि कर सकता है. इस सावन 2025 के महीने आपको भी भगवान शिव की आराधना और पूजा-अर्चना से विशेष लाभ लेना चाहिए. Bharat Express के साथ इस पवित्र महीने का लाभ उठाएं और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


