देश

Boycott Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के बाद अब दिल्ली में व्यापारियों ने लिया बॉयकाट का फैसला

Boycott business with Bangladesh: पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों का मुद्दा चर्चा में है. इन हमलों के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों ने बांग्लादेश के साथ व्यापार रोकने का ऐलान किया है. कश्मीरी गेट स्थित ऑटो पार्ट्स के थोक व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह कड़ा कदम उठाया है.

ऑटोमोटिव मार्केट का बड़ा फैसला

ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय नारंग ने कहा, “हमारे समुदाय के मंदिरों को नष्ट किया गया, हिंदू भाइयों की हत्या की गई और उन पर अमानवीय अत्याचार किए गए. इसके विरोध में हमने बांग्लादेश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है.”

उन्होंने यह भी बताया कि 15 जनवरी तक ऑटो पार्ट्स का एक्सपोर्ट रोकने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले का असर बांग्लादेश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर पर पड़ सकता है. कश्मीरी गेट के बाजार में करीब 2000 दुकानों ने बांग्लादेश को उत्पाद भेजना बंद कर दिया है.

भारत से बांग्लादेश की मांग

इस बीच, बांग्लादेश सरकार ने भारत को राजनयिक नोट भेजकर एक महत्वपूर्ण मांग की है. बांग्लादेश सरकार की ओर से सलाहकार डॉ. तौहीद हुसैन ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की अपील की है.

ढाका का आरोप है कि शेख हसीना के शासनकाल में हिंसा और नरसंहार जैसे गंभीर अपराध हुए. सरकार का दावा है कि उनके खिलाफ 60 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं. हालांकि, भारत को भेजे गए डिप्लोमेटिक मैसेज में यह औपचारिक तौर पर नहीं लिखा गया, बल्कि इसे “नोट वर्बल” के रूप में पेश किया गया, जिसमें किसी वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे.

कहां हैं शेख हसीना?

शेख हसीना, जो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हैं, वर्तमान में दिल्ली के बाहरी इलाके में एक सुरक्षित स्थान पर कड़ी सुरक्षा में रह रही हैं. DW की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बेटी साइमा वाज़ेद भी उनसे मिलने में असमर्थ रही हैं.

व्यापारियों ने दिया बड़ा संदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर भारतीय व्यापारियों का यह कदम एक महत्वपूर्ण संदेश है. इससे न केवल व्यापारिक संबंध प्रभावित होंगे बल्कि यह भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंधों में भी तनाव का कारण बन सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

40 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago