कन्या राशि में 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग.
Trigrahi Yog in Virgo: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहते हैं. ग्रहों से बनने वाले युति योग का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कन्या राशि में तीन ग्रहों से दुर्लभ संयोग बना है. दरअसल ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर से कन्या राशि में मौजूद हैं जो कि इस राशि में 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. जबकि, 23 सितंबर को बुध ग्रह भी कन्या में प्रवेश कर चुका है. इसके अलावा चंद्र ग्रह भी 29 सितंबर को कन्य राशि में प्रवेश करने जा रहा है. ऐसे में कन्या राशि में तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा. कन्या राशि में बनने वाले दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत बदल सकती है. आइए जानते हैं कि कन्य राशि में बनने वाले ग्रहों के दुर्लभ संयोग से किन तीन राशि वालों की जिंदगी में खास परिवर्तन आएगा.
कन्या राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि से जुड़े जातकों को खास लाभ होगा. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा. धन का मामले में लाभ के आसार हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी. लव लाइफ में रिश्ता मधुर होगा. कार्यक्षेत्र में नौकरी के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. जमीन से जुड़े कार्यो में लाभ का योग बनेगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की के कई नए अवसर मिलेंगे.
कन्या राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग सिंह राशि से जुड़े जातकों के लिए भी खास है. इस दुर्लभ योग के शुभ संयोग से अचानक धन लाभ हो सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. ग्रहों के गोचर की अवधि में अत्यधिक मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तरक्की मिलेगी. कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. संचार कौशल में सुधार आएगा. व्यापारियों को व्यापार के लिए पैसा उधार मिल सकता है.
त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि के लिए भी लाभकारी साबित होगा. ग्रहों के गोचर की अवधि में आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. निवेश से धन लाभ हो सकता है. आयात-निर्यात के कार्यों से धन लाभ होगा. व्यापार करने वालों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. किसी करीबी के अचानक आर्थिक सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा.
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी नारायण राजयोग से चमकेगी इन 5 राशि वालों की तकदीर, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा जबरदस्त धन लाभ!
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…