Categories: दुनिया

फिलिस्तीनियों को सामूहिक दंड देने को कोई भी आधार उचित नहीं ठहरा सकता: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के उद्घाटन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में युद्ध के बीच चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि गाजा में युद्ध के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून तार-तार हो गया है. गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा कि वहां हत्या की दर उनके कार्यकाल में देखी गई किसी भी दर से ज्यादा है. गुटेरेस ने कहा, “गाजा में हत्या और विनाश की रफ्तार एवं पैमाने मेरे महासचिव के रूप में पिछले वर्षों में कभी नहीं देखे गए. फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा देने को कोई भी आधार उचित नहीं ठहरा सकता.”

उन्होंने ने शुक्रवार को बेरूत पर हुए इजरायली हमलों के बारे में भी बात की. चेतावनी दी कि लेबनान में युद्ध बाहरी शक्तियों को शामिल करके और भी अधिक उग्र हो सकता है. उन्होंने दोनों पक्षों से इजरायल-लेबनान सीमा पर प्रस्तावित अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत होने की अपील की है. उन्होंने कहा, “हमें अब युद्ध विराम की जरूरत है। हम गाजा जैसी अंतहीन वार्ताओं का बोझ उठा नहीं सकते.”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, “हमें किसी भी कीमत पर क्षेत्रीय युद्ध से बचना चाहिए. गाजा हिंसा का केंद्र बना हुआ है. गाजा ही इसे समाप्त करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

मानवीय व्यवस्था संकट में है. हमारे 226 साथी मारे गए हैं, जिनमें से कई अपने परिवारों के साथ मारे गए हैं. मैं इन हत्याओं की जांच और जवाबदेही की मांग करता हूं. साथ ही, पूर्वी यरुशलम समेत कब्जे वाले पश्चिमी तट पर हिंसा जारी है. सात अक्टूबर से अब तक करीब 700 फिलिस्तीनी और 14 इजरायली मारे गए हैं. यह पिछले दो दशकों में दोनों पक्षों की सबसे बड़ी संख्या है. नई बस्तियों का निर्माण, भूमि अधिग्रहण, विध्वंस और बसने वालों के बीच हिंसा सब जारी है.”

उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के एडवाइजरी ओपिनियन में पता चला है कि कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजरायल की लगातार मौजूदगी गैरकानूनी है. इजरायल का दायित्व है कि वह इसे जल्द समाप्त करे. इस बीच, इजरायली अधिकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया को कब्जे वाले फ़िलिस्तीनी क्षेत्र से रिपोर्टिंग करने से रोकना और सीमित करना जारी रखे हुए हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट दुनिया की आंखें और कान हैं. पत्रकारों को हर जगह अपना काम करने में सक्षम होना चाहिए.”


ये भी पढ़ें- Pakistan: पाकिस्तान में जनजातीय संघर्ष में 46 की मौत, 80 घायल, जानें क्या है वजह


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago