आस्था

उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये उपाय, कर्ज से मिल सकती है मुक्ति, विवाह की अड़चनें होंगी दूर

Utpanna Ekadashi 2024 Remedies: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. मार्गशीर्ष यानी अगहन के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. शास्त्रों में उत्पन्ना एकादशी को सबसे पहली एकादशी बताया गया है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर को रखा जाएगा. ऐसे में इस दिन विशेष उपाय करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. साथ ही साथ कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन किए जाने वाले खास उपाय.

उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखें

सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को रखा जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 25 नवंबर को देर रात 1 बजकर 01 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 26 नवंबर को देर रात 3 बजकर 47 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 26 नवंबर को ही उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा. वहीं, एकादशी व्रत का पारण 27 नवंबर को किया जाएगा.

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए

उत्पन्ना एकादशी के दिन शाम के वक्त पूजा स्थान पर लाल रंग का आसन बिछाएं और उस आसन पर बैठकर ओम् नमो भगवते वासुदेवाय इस मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही भगवान विष्णु को हलवे का भोग लगाएं. साथ ही साथ तुलसी के समक्ष घी की दीपक जलाएं. कहा जाता है कि कि उत्पन्ना एकादशी के दिन इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है. साथ ही कर्ज की समस्या से भी मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

रोग से छुटकारा पाने के लिए

उत्पन्ना एकादशी के दिन शाम के समय पीपल के वृक्ष में जल मिला हुआ कच्चा दूध अर्पित करें. इसके साथ ही पीपल की जड़े से थोड़ी मिट्टी लेकर अपनी नाभि और माथे पर लगाएं. इस उपाय को कम से कम 21 दिन तक करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से रोग से मुक्ति मिलती है.

विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए

विवाह की अड़चनों को दूर करने के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान इत्यादि दैनिक कर्म से निवृत हो जाएं और इसके बाद पीले वस्त्र धारण करें. ऐसा करने के बाद शादीग्राम भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं. उनको पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और इसी रंग के आसन पर स्थापित करें. इसके बाद उन्हें तुलसी अर्पित करें. साथ ही उन्हें पीले चंदन का लेप लगाएं. ऐसा करते हुए विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने की प्रार्थना करें.

यह भी पढ़ें: उत्पन्ना एकादशी पर भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, रुक जाएगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago