आस्था

उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूर करें ये 5 काम, भगवान विष्णु की कृपा से जीवन रहेगा खुशहाल

Utpanna Ekadashi 2024 Upay: मार्गशीर्ष यानी अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यह एकादशी 26 नवंबर को पड़ रही है. शास्त्रों में इस एकादशी को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि इस दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था. इसलिए इस एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है. कहते हैं कि उत्पन्ना माता भगवान विष्णु का ही रूप हैं. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ-साथ व्रत रखा जाता है. उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ कार्यों को करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या करना चाहिए.

उत्पन्ना एकाशी के दिन क्या करें

शास्त्रों के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की उपासना भी करनी चाहिए.

इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल और उसकी माला अर्पित करें. इसके अलावा भगवान विष्णु को हलवे या बेसन की लड्डू का भोग लगाएं.

उत्पन्ना एकादशी के दिन पीले फल, अन्न और वस्त्र का दान करना पुण्यदायी माना गया है.

इस दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें और उसमें जल भरकर पूरे घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

उत्पन्ना एकादशी के दिन सुबह में भगवान विष्णु की पूजा के बाद पीपल के पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें.

एकादशी के दिन शाम के वक्त घर में घी का दीपक जलाएं. उत्पन्ना एकादशी के दिन ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं. साथ ही उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें.

उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या ना करें

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी के दिन लहसुन, प्याज, नॉनवेज और शराब इत्यादि तामसिक भोजन ना करें.

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की भगवान विष्णु की पूजा किए बिना दिन की शुरुआत ना करें.

उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी को भी अपशब्द ना बोलें और न ही लड़ाई-झगड़ा करें. इसके अलावा एकादशी के दिन झूठ बोलने से भी बचें.

उत्पन्ना एकादशी पर बनेंगे ये शुभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल उत्पन्ना एकादशी के दिन तीन शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. इस दिन प्रीति योग सुबह से लेकर दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. उसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा जो कि अगले दिन दोपहर तक रहेगा. इसके अलावा एकादशी के दिन द्विपुष्कर योग का खास संयोग बनेगा जो कि अगले दिन सुबह 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Dipesh Thakur

Recent Posts

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

22 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

37 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

46 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

52 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

56 minutes ago