देश

Delhi: विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में BJP, Kejriwal को टक्कर देने के लिए इन नेताओं पर भाजपा की नजर

Delhi Election: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है. कई दशकों से सत्ता से बाहर रही भाजपा को इस बार उम्मीद है कि जनता दिल्ली में कमल खिलाने जा रही है. पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को अपने कार्यों पर भरोसा है कि वह दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी. अरविंद केजरीवाल पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे.

तैयारियों में जुटी बीजेपी

हालांकि, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, यह अभी तय नहीं है. लेकिन, आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. इसमें सबसे खास सीट है नई दिल्ली की विधानसभा की. इस सीट से अरविंद केजरीवाल लगातार जीतते आए हैं. केजरीवाल इस सीट पर साल 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं.

केजरीवाल के सामने नहीं टिके भाजपाई

ध्यान देने वाली बात यह है कि 2014 और 2019 में नई दिल्ली की लोकसभा सीट भाजपा के खाते में आई थी. लेकिन, इस सीट पर जब विधानसभा के चुनाव हुए तो भाजपा उम्मीदवार केजरीवाल के सामने टिक नहीं सके. भाजपा ने साल 2015 में केजरीवाल के खिलाफ नुपुर शर्मा को मैदान में उतारा था और साल 2020 के चुनाव में सुनील कुमार यादव को. लेकिन, दोनों बार केजरीवाल जीतने में कामयाब रहे.

नई दिल्ली से लड़ सकते हैं चुनाव

कहा जा रहा है कि केजरीवाल एक बार फिर अपनी सुरक्षित सीट नई दिल्ली से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. अगर ऐसा होता है तो वह चौथी बार इस सीट से चुनाव लडेंगे. केजरीवाल जहां जीत का चौका मारने के लिए मैदान में होंगे. वहीं, भाजपा इस सीट पर केजरीवाल को मात देना चाहेगी. इसके लिए भाजपा मजबूत उम्मीदवार को उतारने की तैयारी में है.

इन चेहरों पर लोगों की नजर

भाजपा का एक वर्ग चाहता है कि केजरीवाल के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को विधानसभा चुनाव में उतारा जाए. वहीं, नई दिल्ली से 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतने वाली बांसुरी स्वराज भी भाजपा के लिए एक विकल्प है. बांसुरी स्वराज की पकड़ युवाओं और महिलाओं में काफी ज्यादा है और वह दिल्ली के विभिन्न मुद्दों पर आम आदमी पार्टी पर हमलावर भी रहीं हैं.

यह भी पढ़ें- कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का कटाक्ष, कहा- खत्म होने के कगार पर आ गई आम आदमी पार्टी

इसके अलावा तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने चुके मनोज तिवारी को भी भाजपा केजरीवाल के सामने उतार सकती है. कहा यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिन सांसदों का टिकट काटा गया था, उन्हें विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

6 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

18 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

20 minutes ago

दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये? जानिए किन किसानों को मिलेगा फायदा और क्या है नियम

Maharashtra Farmer Scheme: महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों के बैंक खातों में आने वाले हैं…

39 minutes ago

सैलून के फेंके हुए बालों से चलेगी गाड़ियां? गुजरात के इस स्टार्टअप के दावे ने सबको चौंकाया

सैलून में कटकर बर्बाद होने वाले बालों से अब इथेनॉल बनाने का दावा किया जा…

40 minutes ago

पीएम मोदी बनास डेयरी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में…

52 minutes ago