राशन कार्ड ई केवाईसी स्कैम
Ration Card E-KYC Fraud: भारत में नागरिकों के लिए बहुत से दस्तावेज जरूरी होते हैं. इन दस्तावेजों की जरूरत लोगों को आए दिन कहीं न कहीं जरूरत पड़ ही जाती है. इन दस्तावेजों में ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड जैसे कई दस्तावेज शामिल है. अगर बात की जाए राशन कार्ड की तो वो एक काफी अहम दस्तावेज है.
भारत में राशन कार्ड के इस्तेमाल से गरीब लोगों को कम कीमत में राशन दिया जाता है. इसके साथ ही राशन कार्ड का इस्तेमाल करके लोगों को और भी कई योजनाओं का लाभ मिलता है. हाल ही में सरकार ने e-KYC करवाना जरूरी कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं राशन कार्ड e-KYC के नाम पर काफी प्रॉड हो रहा हैं. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इस प्रॉड से बचने का क्या तरीका है?
जैसा की आप सभी जानते हैं हाल ही में सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी कर दिया है. जिन राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी उनके राशन कार्ड कैंसिल कर दिए जाएंगे. ऐसे में राशन कार्ड धारक नजदीकी राशन दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवा रहे हैं. तो वहीं ठग भी इस मौके का फायदा उठा रहे हैं.
राशन कार्ड केवाईसी के नाम पर लोगों को फेक कॉल कर रहे हैं. साथ ही उन्हें तुरंत इ-केवाईसी करवाने के लिए लालच दे रहे हैं. ठग ई-केवाईसी के नाम पर लोगों को एक लिंक भेजते हैं और उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं. लेकिन जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया जाता है तब फोन को हैक कर लेते हैं और सारी जानकारी चुरा लेते हैं.
अगर आपके राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं हुई और आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए फोन कॉल आता है तो आपको वह फॉन कॉल ठग का हो सकता है. बता दें प्रशासन की ओर से ई-केवाईसी करवाने के लिए किसी को भी कॉल नहीं किया जाता. ठग विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते हैं और उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं. इसलिए जब आपके पास ऐसा कोई कॉल आए तो कभी ठगों की बातों में न आए. साथ ही किसी भी लिंक पर गलती से क्लिक न करें नहीं तो आपका अकाउंट खाली हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर से लेकर डॉक्यूमेंटेशन तक ये 5 गलतियां जो रिजेक्ट करा देती हैं Personal Loan या Credit Card
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…