मां लक्ष्मी.
Vastu Tips for Maa Lakshmi Statue: घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहे इसके लिए वास्तु नियम का खास ख्याल रखना होता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी मूर्तियां अगर वास्तु के अनुरूप नहीं हो तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है. वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज के लिए खास वास्तु नियम का जिक्र किया है. ऐसे ही घर में रखी मूर्तियों को लेकर भी वास्तु शास्त्र में खास नियम हैं. वास्तु के एक्सपर्ट बताते हैं कि घर में रखी मां लक्ष्मी की मूर्ति के जुड़े वास्तु नियम का पालन किए जाए तो धर-परिवार में धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि अगर घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति है तो किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति को कभी भी उचित स्थान पर ही रखना चाहिए. वास्तु नियम के मुताबिक, घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति को हमेशा पूजा-मंदिर यानी पूजन स्थल पर ही रखना चाहिए.
पूजन स्थल पर जमीन पर मूर्ति को रखने से दोष लगता है. यदि घर में पूजा मंदिर नहीं है तो ऐसी स्थिति में किसी चौकी पर लाल रंग का वस्त्र बिछाकर या लक्ष्मी माता की मूर्ति को स्थापित करें.
घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति को रखने के लिए सबसे उचित दिशा उत्तर-पूर्व है. उत्तर-पूर्व को ईशान कोण कहा जाता है. इस कोण में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने सुख-समृद्धि बढ़ती है.
वास्तु नियम के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें वो कमल के आसन पर विराजमान हों. लक्ष्मी की माती की खड़ी अवस्था की मूर्ति या तस्वीर को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा इस बात का भी खास ख्याल रखें कि मूर्ति कहीं से टूटी ना हो. वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि घर में मां लक्ष्मी की एक से अधिक मूर्ति नहीं रखना चाहिए. कहा जाता है कि एक से अधिक मूर्ति रखने पर नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है.
अधिकांश घरों में मां गणपति के साथ मां लक्ष्मी मूर्ति रखी जाती है. लेकिन, ऐसा आवश्यक नहीं है कि घर में दोनों की मूर्ति एक साथ हो. कुबेर और भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ भी मां लक्ष्मी की तस्वीर को रखा जा सकता है. ध्यान रहे कि गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति दाईं ओर रखी जाती है. जबकि, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर को बाईं ओर रखना उचित है.
यह भी पढ़ें: इन बुरी आदतों की वजह से शुरू होता है खराब समय, उन्नति में बाधक बनते हैं ग्रह-दोष
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…