फोटो-सोशल मीडिया
Ujjain News: मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन से एक वीडियो और तस्वीर सामने आई है, जिसमें संभाग के सबसे बड़े अधिकारी चप्पल पहनकर भगवान शिव को अभिषेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल मच गया और लोगों ने अधिकारी की जमकर आलोचना की है. तो वहीं अपनी फजीहत होते देख अधिकारी ने अपनी गलती मानी है और मांफी मांग ली है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता चप्पल पहने ही शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अन्य उपस्थित लोग बिना चप्पल के वहां पर हैं. उनको चप्पल पहनकर जल चढ़ाते हुए देख मौके पर मौजूद कई लोगों ने विरोध किया इस पर उन्होंने अपनी भूल स्वीकार करते हुए तुरंत चप्पल उतार दी लेकिन बाद में जब इसका वीडियो व तस्वीरें वायरल हुई तो उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो वे माफी मांगते हैं. भूलवश ऐसा हुआ है. बयान देते हुए संभागायुक्त संजय गुप्ता ने ये भी सफाई देते हुए कहा कि पहले भूलवश चप्पल नहीं उतार पाया था लेकिन बाद में नंगे पैर ही पूजा की थी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शिप्रा तट रामघाट पर सफाई अभियान चलाया जा रहा था. इस मौके पर उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, निगम सभापति कलावती यादव आदि के साथ उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता भी यहां पर मौजूद थे और जब सभी लोग यहां स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए तो वह भी वहां पहुंच गए. इस दौरान सभी ने चप्पल-जूते उतार कर महादेव को जल चढ़ाया लेकिन कमिश्नर संजय गुप्ता ने चप्पल पहनकर ही शिवलिंग पर जल अर्पित कर दिया.इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद लोगों ने विरोध किया तो उनको माफी मांगनी पड़ी.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk SpaceX Share Giveaway: एलन मस्क अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को स्पेसएक्स का…
IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…
Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…
आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…
हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…
रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…