आस्था

Vastu Tips: ऑफिस में डेस्क पर भूल से भी ना रखें ये पौधे, प्रमोशन में आएगी रुकावट; मन रहेगा परेशान

Vastu Tips for office Desk: वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि कुछ पौधों को ऑफिस के डेस्क पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है. साथ ही नौकरी में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि दफ्तर में डेस्क पर किन 5 पौधों को लगाना अच्छा नहीं माना गया है. साथ ही ऐसा करने से क्या नुकसान हो सकता है.

बैम्बू प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में डेस्क पर बांस का पौधा भूल से भी नहीं लगाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न हो सकता है. साथ ही सहकर्मियों के बेवजह विवाद हो सकता है. मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है.

कैक्टस प्लांट

कैक्टस को नागफनी भी कहा जाता है. यह कांटेदार होता है. ऐसे में इस कांटेदार पौधे को ऑफिस की डेस्क पर नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं. जिससे काम में मन नहीं लगता है.

एलोवेरा

वास्तु नियम के मुताबिक, एलोवेरा प्लांट ऑफिस-डेस्क पर लगाने से परहेज करना चाहिए. एलोवेरा को ऑफिस डेस्क पर लगाने से प्रमोशन में कई रुकावटें पैदा होने लगती हैं. ऑफिस में लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति बनने लगती है.

गुलाब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क पर गुलाब का पौधा लगाने से बचना चाहिए. इस कांटेदार पौधे से भी कार्यस्थल पर मन में नकारात्मक भावना उत्पन्न होती है. साथ ही मन में निराशा का भाव उत्पन्न करता है. इसलिए ऑफिस डेस्क पर इस कांटेदार पौधे को भूलकर भी ना लगाएं.

तुलसी

तुलसी को घर-आंगन में लगाना शुभ माना गया है. इस पौधे को कभी भी ऑफिस डेस्क पर नहीं लगाना चाहिए. चूंकि तुलसी की पौधा पवित्र माना गया है. इसलिए इसकी पवित्रता और रख-रखाव का हमेशा ख्याल रखना चाहिए. ऑफिस डेस्क पर रखने पर इसमें रोजना जल अर्पित करना होगा.

यह भी पढ़ें: धन लक्ष्मी योग इन 5 राशियों के लिए भाग्यवर्धक, धन की देवी बढ़ाएंगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, बनेगा खतरनाक ग्रहण योग; मीन समेत 5 राशियों को रहना होगा सावधान!

Dipesh Thakur

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

6 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

10 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

13 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

56 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago