आस्था

Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने से होता है नुकसान, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें क्या है मान्यता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार कई पेड़-पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर में लगाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है. माना जाता है कि ऐसे पेड़-पौधों को घर की चहारदीवारी के अंदर या घर के आस-पास लगाने पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है.

वहीं इसका विपरीत असर करियर, व्यापार और घर में रहने वाले लोगों के जीवन में देखने को मिल सकता है. आइए देखते हैं कि वास्तु के अनुसार किन पेड़-पौधों को घर पर लगाने से बचना चाहिए.

पीपल का पेड़ घर के लिए ठीक नहीं

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की काफी महत्ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पीपल के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है. कई तरह के पूजा-पाठ में इसकी उपासना से लाभ मिलता है. बावजूद इसके वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पेड़ को घर पर नहीं लगाना चाहिए.

मेहंदी के पेड़ पर इन शक्तियों का वास

मेहंदी के पौधे को लेकर माना जाता है कि इस पर नकारात्मक और बुरी शक्तियों का वास रहता है. रात के समय इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की बात भी कही जाती है. इसलिए इस पौधे को घर में लगाना अशुभ माना जाता है. इसके असर से परिवार में तनाव की स्थिति भी बन सकती है. वहीं चल रहे कार्यों में बाधा भी आने लगती है.

नींबू का पेड़ न लगाएं घर के द्वार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी भी नींबू का पेड़ नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार इस पेड़ के घर में होने से घर के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं.

बबूल का पेड़ न हो घर के आस-पास भी

बबूल के पेड़ को लेकर तो वास्तु शास्त्र के जानकार यहां तक कहते हैं कि इसका घर के आस-पास भी होना ठीक नहीं. घर के आस-पास होने को लेकर माना जाता है कि यह एक तरह का अशुभ संकेत भी हो सकता है. परिवार के लोगों में इसके कारण मानसिक शांति का अभाव देखा गया है.

इसे भी पढ़ें: Ganesh ji: गणेश जी को खुश करने के लिए बुधवार को करें यह उपाय, पैसे की होगी बरसात

कांटेदार पौधे भी लगाने से बचें

घर की चहारदीवारी के अलावा घर के आस-पास भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार माना जाता है कि इसका असर घर की खुशहाली पर पड़ता है. इसके अलावा आर्थिक रूप से भी नुकसान होते रहता है.

Rohit Rai

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

17 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

36 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

47 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

58 minutes ago