राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
Secret of Mehandipur Balaji: राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी का मंदिर कई रहस्यों को समेटे हुए है. राज्य के दौसा जिले के पास में स्थित इस मंदिर में अपने कष्टों का निवारण करने भक्त, देश के कोने-कोने से चले आते हैं. मंदिर में होने वाले चमत्कार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आज भी आश्चर्य से भर देते हैं. जिले के पास दो पहाडियों के बीच बसे मेहंदीपुर बालाजी के इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि भूत-प्रेत और हर तरह की बाधाओं को भगवान बालाजी दूर करते हैं.
अगर आप मेंहदीपुर बलाजी के दरबार मे जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि यहां चढ़ाया गया प्रसाद घर पर लेकर नहीं आते हैं. क्योंकि यहां लगाए जाने वाले भोग में वह शक्ति है जिसे खाकर भूत-प्रेत जैसी बाधाओं से ग्रस्त व्यक्ति का व्यवहार अचानक से बदल जाता है और वह उल-जलूल हरकतें करने लगता है. हनुमान जी का रूप माने जाने वाले बालाजी को यहां लड्डू चढ़ाने का रिवाज है तो यहां मौजूद प्रेतराज को चावल का भोग लगाया जाता है. मंदिर में भैरों बाबा का भी स्थान हैं. जिन्हें प्रसाद में उड़द का भोग लगता है. यहां लगने वाले भोग को आप मंदिर के बाहर नहीं ले जा सकते. यहां तक की घर पर भी नहीं. इसके अलावा यहां से किसी दूसरी चीज के ले जाने पर भी मनाही है. ऐसा करने पर नकारात्मक शक्तियां भी उनके साथ चली जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Venus Gochar 2022: शुक्र करेंगे जल्द ही इस राशि में गोचर, इन 4 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत
मेहंदीपुर के बालाजी महाराज की मूर्ति में एक छेद बना हुआ है, जो उनकी छाती में बायीं ओर है. इससे निरंतर जल की एक धारा बहती रहती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे मेहंदीपुर महाराज का पसीना माना जाता है. बालाजी महाराज की मूर्ती के ठीक सामने ही भगवान श्रीराम और माता सीता की भी मूर्ती है. यहां हनुमान जी बाल रूप में उपस्थित रहते हैं.
यहां आने से पहले करें इनका त्याग
अगर आप अपने कष्टों के समाधान के लिए मेहंदीपुर बालाजी जाने की योजना बना रहे हैं तो यहां आने से पहले ही अपनी दिनचर्या में आपको सात्विक आहार को शामिल करना होगा. इस नियम का पालन आपको कम से कम एक सप्ताह पहले ही शुरु करना होगा. आहार में मांसाहार के अलावा लहसुन, प्याज और शराब का सेवन भी बंद करना होगा.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…
October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…
बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…
Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…