आस्था

बुरी नजर के असर से बचाने के उपाय: घर को नकारात्मक ऊर्जा से करें मुक्त

अक्सर ऐसा होता है कि घर के किसी सदस्य की तरक्की, व्यापार में लाभ, प्रमोशन, नई प्रॉपर्टी की खरीद या घर में नए सामान आने पर बाहरी लोगों की बुरी नजर (Evil Eye) लग जाती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि यह बुरी नजर “नजर दोष” (Nazar Dosh) का कारण बनती है, जिससे परिवार में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. कामकाज में रुकावटें, स्वास्थ्य समस्याएं, गृह-क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा घर पर हावी हो जाती है.

हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में बुरी नजर और नजर दोष को दूर करने के कई आसान और प्रभावी उपाय बताए गए हैं. अगर आपको घर में अशांति या नकारात्मकता का अनुभव हो रहा है, तो इन उपायों को आजमाकर शांति और सकारात्मकता ला सकते हैं.

बुरी नजर दूर करने के उपाय (Remedies for Evil Eye)

  • नींबू-मिर्च का उपाय

शनिवार के दिन एक नींबू और 5 या 7 मिर्च को एक साथ बांधकर घर के मुख्य द्वार पर टांगें. इसे हर शनिवार बदलकर पुराने नींबू-मिर्च को फेंक दें. यह उपाय नजर दोष को दूर करने में मदद करता है.

  • नमक वाला पोछा

हफ्ते में 2-3 बार फर्श पर पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है. ध्यान दें कि मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नमक वाला पोछा न लगाएं.

  • गंगाजल का छिड़काव

घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए समय-समय पर गंगाजल का छिड़काव करें. इसके साथ ही घर में धूप-लोबान का धुआं करें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ये भी पढ़ें- बुरी नजर के असर से बचाने के उपाय: घर को नकारात्मक ऊर्जा से करें मुक्त

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago