देश

अमृतसर-मुंबई ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, जानें जांच के बाद Parcel Company पर क्यों लगा जुर्माना

अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 11058 के पार्सल वैन में बम की कॉल मिलने से जीआरपी कंट्रोल रूम में खलबली मच गई. जब गहनता से जांच की गई तो जीआरपी को पटाखे मिले. जिसके बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली है.

मिली जानकारी के अनुसार, 11058 अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस में दिल्ली से आए एक पार्सल में ‘बम’ होने की सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम को मंगलवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मिली थी. कॉल का संज्ञान लेते हुए बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वाड (Dog Squad) के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवान पार्सल ऑफिस पहुंचे. यहां पार्सल वैन की अच्छे से जांच की गई तो एक बोरी में पटाखे से भरे दो बॉक्स मिले. दोनों बॉक्स में 30 पटाखे रखे थे. पटाखों की बोरी पर मार्कर से एक जगह का पता भी लिखा गया था. जिस पार्सल वैन में विस्फोटक आने की जानकारी मिली थी, उसे निजी कंपनी ने लीज पर लिया है.

पार्सल कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना

पार्सल वैन की जांच के बाद रेलवे ने पार्सल कंपनी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. आरपीएफ ने दोनों बॉक्स को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. आरपीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रही है. लेकिन पार्सल में इतनी बड़ी लापरवाही ने रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

आरपीएफ एक्ट के तहत ट्रेन में किसी भी तरह के ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं जा सकते हैं. आरपीएफ इस कड़ी को सुलझाने का प्रयास कर रही है कि आखिर कैसे पार्सल वैन विस्फोटक आया. बता दें कि 11058 अमृतसर-मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस तक सप्ताह के सातों दिन चलती है. यह ट्रेन करीब 40 घंटे में 2046 किलोमीटर की दूरी तय करती है. ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर क्लास कोच की सुविधा यात्रियों को मिल रही है.

(समाचार एजेंसी IANS की इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago