खेल

Ind vs Pak, Champions Trophy 2025: वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी.. कौन मारेगा बाजी?

India vs Pakistan Match Preview: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आमने-सामने होंगी. यह हाई-वोल्टेज ग्रुप ए मैच 23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में इस मुकाबले में फेवरिट मानी जा रही है, लेकिन पाकिस्तान की टीम को हल्के में लेना उनकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है.

यह 22वीं बार होगा जब दोनों टीमें किसी ICC टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. अब तक के ICC टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है.

वनडे वर्ल्ड कप में भारत का एकतरफा दबदबा (8-0)

वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान अब तक 8 बार भिड़ चुके हैं, और हर बार भारतीय टीम को जीत मिली है. भारत ने पहली बार 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 43 रनों से हराया था, जबकि 1996 में बेंगलुरु में हुए क्वार्टरफाइनल में 39 रनों से जीत दर्ज की थी.

1999 में मैनचेस्टर में भारत ने 47 रनों से पाकिस्तान को हराया, और 2003 में सेंचुरियन में खेले गए सुपर-6 मुकाबले में सचिन तेंदुलकर की 75 गेंदों पर 98 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की.

2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मोहाली में भारत ने 29 रनों से पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद 2015 में विराट कोहली के शानदार शतक (107) की बदौलत भारत ने एडिलेड में 76 रनों से जीत दर्ज की.

2019 में रोहित शर्मा के 140 रनों की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से शिकस्त दी. वहीं, 2023 में अहमदाबाद में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर अपना वर्ल्ड कप में अजेय रिकॉर्ड कायम रखा.

टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की बादशाहत (7-1)

टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है. 2007 के पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप मैच में ‘बॉल आउट’ से जीत हासिल की थी, और फिर फाइनल में भी पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था.

2012, 2014 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को क्रमशः 8 विकेट, 7 विकेट और 6 विकेट से हराया.

हालांकि, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने पहली बार भारत को किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में हराया, जब बाबर आजम और मोहम्मद रिज़वान की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की.

इसके बाद 2022 में मेलबर्न में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी के चलते भारत ने 4 विकेट से पाकिस्तान को हराया. वहीं, 2024 में न्यूयॉर्क में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से मात दी.

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी (3-2)

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को 5 मुकाबलों में से 3 बार हराया है. 2004 में बर्मिंघम में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया था, और 2009 में सेंटूरियन में 54 रनों से जीत दर्ज की थी.

2013 में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बदला लिया था. 2017 में एक बार फिर भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 124 रनों से हराया, लेकिन फाइनल में पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त दी.

क्या कहती है भविष्यवाणी?

2025 चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले में भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन पाकिस्तान की टीम किसी भी दिन उलटफेर कर सकती है. दोनों टीमों की हालिया फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपने दबदबे को बरकरार रखेगा या पाकिस्तान फिर से चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास दोहराएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago