Categories: आस्था

Astrology: पालतू जानवरों में इन्हें पालना है शुभ, ज्योतिष में है यह मान्यता

Astrology: पालतु पशु-पछियों का चलन राजा-महाराजा के जमाने से रहा है. एक जमाने में तो हाथी से लेकर मोर तक पाले जाते थे, लेकिन बदलते समय में और बढ़ती महंगाई के अनुसार लोगों के इस शौक में काफी बदलाव आया है. अब तो लोग कुत्ता और खरगोश के अलावा तोता और कबूतर जैसे जीव पाल रहे हैं.

लेकिन ज्योतिष के जानकारों की मानें तो बिना सोचे समझे किसी जीव को पालतू बनाना ठीक नहीं. क्योंकि कुछ को पालने से जहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वहीं कुछ को घर में रखने पर नकारात्मकता भी फैलती है. आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार किन जीवों को पालना शुभ माना जाता है.

कुत्ता

कुत्ता आज सबसे ज्यादा घरों में पालतु पशु के रुप में देखा जाता है. ज्योतिष के अनुसार अगर आप काला कुत्ता पालते हैं तो इससे शनि ग्रह मजबूत होता है. कुत्ते की गिनती वैसे ही वफादार जानवर के रूप में की जाती है. इसके अलावा दूसरे रंग के कुत्ते भी पाले जा सकते हैं.

तोता

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र दोनों के अनुसार तोता भी शुभ माना जाता है. अगर तोता पाल रहे हों तो इसे घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए. वास्तु की मानें तो अगर घर में बच्चे हैं तो उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है. माना जाता है कि तोता जिस घर में रहता है वहां के लोग कम बीमार पड़ते हैं और घर के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहती है. माना जाता है कि तोते से राहु और केतु के अलावा शनि के दुष्प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: चमगादड़ के घर में आने पर हो जाएं सतर्क, मधुमक्खी के छत्ते को लेकर यह कहता है वास्तु

खरगोश

ज्योतिष के अनुसार इसे भी पाला जा सकता है. यह काफी शुभ माना जाता है. खरगोश पालने से घर में समृद्धि आती है.

मछलियां

कई लोग मछलियों को पालने के लिए घर में एक्वेरियम तक की व्यवस्था किए रहते हैं. वास्तु के अनुसार इन्हें भी घर में रखना काफी शुभ माना जाता है. अगर घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर होती है. इसके साथ ही घर में रहने वाले लोगों के बीच सामंजस्य बना रहता है.

सफेद चूहा

चूहे को भगवान गणेश जी का वाहन माना जाता है. सुंदर दिखने की वजह से लोग इन्हें अपने घर में पालते हैं. इसे भी ज्योतिष के अनुसार शुभ माना जाता है. गणेश जी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

11 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

30 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

32 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

46 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

49 minutes ago