खेल

VIDEO IND vs BAN: केएल राहुल बने सुपरमैन, विकेट के पीछे लपका हैरतअंगेज कैच

IND vs BAN 2ND ODI: क्रिकेट का खेल ऐसा है कि कब एक गेंद आपको हीरो से जीरो बना दे और कब जीरो से हीरो कुछ कहा नहीं जा सकता. बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे तो हर किसी को याद होगा. टीम इंडिया को जीतने के लिए बस एक विकेट चाहिए था और उस समय केएल राहुल ने एक अहम कैच टपका दिया. इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें जमकर खड़ी खोटी सुनाई. मगर अब वही फैंस केएल राहुल की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. वजह है एक हैरतअंगेज कैच, या यूं कह लीजिए मैदान पर सबने केएल राहुल का ‘सुपरमैन’ अंदाज देखा.

पिछले मैच में महंगी गलती करने वाले टीम इंडिया के कार्यवाहक विकेटकीपर केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में चल रहे दूसरे वनडे में एक शानदार कैच लपका. बांग्लादेश की पारी का ये 47वां ओवर था. गेद उमरान मलिक के हाथ में थी. जिन्होंने पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी. इस पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे महामुदुल्ला ने हटकर खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद उनके दस्तानों से लग कर विकेट के पीछे चली गई. बॉल विकेट से काफी दूर थी जिसे विकेटकीपर ने शानदार डाइव मार हवा में ही लपका और बांग्लादेश के बल्लेबाज की पारी का अंत किया.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Injury Update: बांग्लादेश दौरे पर बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, रोहित शर्मा टीम से बाहर

ऐसी रही बांग्लादेश की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही. टीम ने महज 69 रन पर अपने 6 विकेट खो दिए थे. हालांकि, इसके बाद मेजबान टीम ने शानदार वापसी की. मेहदी हसन और महमूदुल्लाह ने बांग्लादेशी पारी को पहले संभाला और बाद में उसे रफ्तार दी. दोनों बल्लेबाजों के बीच 7वें विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.  इस साझेदारी के दम पर बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट 271 रन बनाए. मेहदी हसन मिराज (100) जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए. मेजबान टीम के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त है और अगर ये मैच बांग्लादेश जीत जाती है तो वो सीरीज पर भी अपना कब्जा जमा लेगी.

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. गेंदबाजों ने मैच पर पूरी पकड़ बना रखी थी और लगातार विकेट भी चटकाए. भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिलीं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

8 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

11 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

12 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

25 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

39 minutes ago