खरजाना गणेश और दुनिया की सबसे बड़ी राखी.
Raksha Bandhan 2024 World Largest Rakhi: इस साल रक्षा बंधन के दिन मध्यप्रदेश के खरजाना स्थित भगवान गणेश की मूर्ति को दुनिया की सबसे बड़ी राखी बांधी जाएगी. इस संबंध में श्रीविघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति का दावा है कि राखी की डोर 101 मीटर लंबी और उसका आकार 169 वर्गफीट है. बता दें कि श्री विघ्नहर्ता गणेश भक्त समिति ने इस राखी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी में कई दिनों से जुटी है.
दुनिया की सबसे बड़ी राखी बनाने के लिए 15 कलाकारों की टीम 10 दिनों से जुटी हुई है. राखी की प्रदर्शनी रक्षा बंधन से जन्माष्टमी तक रहेगी. रक्षा बंधन के दिन भक्त अपनी राखी लाकर इस बड़ी राखी की डोर से बांध सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी राखी के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया है.
कार्यक्रम के आयोजक राहुल शर्मा ने बताया- “सुख-समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमने दुनिया की सबसे बड़ी राखी बनाई है, जो रक्षाबंधन के अवसर पर दोपहर 3 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश को बांधी जाएगी. इस राखी का आकार 13×13 वर्ग फुट है. ग्लोबल वार्मिंग की जारी चिंता के बीच हमने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है, राखी का धागा 101 मीटर लंबा है.”
यह भी पढ़ें: राखी बांधने के लिए ये है उत्तम मुहूर्त, जानें, पूजा-विधि से लेकर सब कुछ
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…