आस्था

Mahavidya: मां महात्रिपुर सुन्दरी की साधना से होती है सभी कामनाओं की पूर्ति, इस विधि और मंत्र से करें मां कि पूजा

Maa Mahatripur Sundari: माता महा त्रिपुरसुंदरी को अन्य नाम जैस- श्री विद्या, त्रिपुरा, श्री सुंदरी, राजराजेश्वरी, ललित, षोडशी, कामेश्वरी, मीनाक्षी।भैरव : कामेश्वर आदि से भी जाना जाता हैं । माता त्रिपुरी सुंदरी सभी प्रकार की कामनाओं को पूर्ण करने वाली उगते हुए सूर्य के समान हैं ।

महात्रिपुर सुन्दरी श्री कुल की विद्या है। महाविद्या समुदाय में त्रिपुरा नाम की अनेक देवियां हैं, जिनमें त्रिपुरा-भैरवी, त्रिपुरा और त्रिपुर सुंदरी विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। देवी त्रिपुरसुंदरी ब्रह्मस्वरूपा हैं, भुवनेश्वरी विश्वमोहिनी हैं। ये श्रीविद्या, षोडशी, ललिता, राज-राजेश्वरी, बाला पंचदशी अनेक नामों से जानी जाती हैं। त्रिपुरसुंदरी का शक्ति-संप्रदाय में असाधारण महत्त्व है। महात्रिपुर सुन्दरी देवी माहेश्वरी शाक्ति की सबसे मनोहर श्री विग्रह वाली सिद्घ देवी हैं।

साधना विधि 

श्री गणेशाय नमः कामेश्वर भैरवाय नमः

श्री गुरु ध्यान 

ऊँ श्री गुरुवे, ओमकार आदिनाथ ज्योति स्वरूप, उदयनाथ पार्वती धरती स्वरूप । सत्यनाथ ब्रहमाजी जल स्वरूप । सन्तोषनाथ विष्णुजी खडगखाण्डा तेज स्वरूप, अचल अचम्भेनाथ शेष वायु स्वरूप । गजबलि गजकंथडानाथ गणेषजी गज हसित स्वरूप । ज्ञानपारखी सिद्ध चौरंगीनाथ चन्द्रमा अठारह हजार वनस्पति स्वरूप, मायास्वरूपी रूपी दादा मत्स्येन्द्रनाथ माया मत्स्यस्वरूपी । घटे पिण्डे नवनिरन्तरे रक्षा करन्ते श्री शम्भुजति गुरु गोरक्षनाथ बाल स्वरूप, नवनाथ स्वरूप मंत्र सम्पूर्ण भया, अनन्त कोटि नाथजी गुरुजी को आदेष ! आदेष !!

आसन 

‘सुखपूर्वक स्थिरता से बहुत काल तक बैठने का नाम आसन है । आसन अनेकों प्रकार के होते है । इनमे से आत्मसंयम चा‍हने वाले पुरूष के लिए सिद्धासन, पद्मासन, और स्वास्तिकासन – ये तीन उपयोगी माने गये है । इनमे से कोई आसन हो, परंतु मेरूदण्ड, मस्तक और ग्रीवा को सीधा अवश्ये रखना चाहिये और दृष्टि नासिकाग्र पर अथवा भृकुटी में रखनी चाहिये । आंखे बंद कर बैठे ‍है । जिस आसन पर सुखपूर्वक दीर्घकाल तक बैठ सके, वही उत्तम आसन है ।

आसन मंत्र 

सत नमो आदेश । गुरूजी को आदेश । ऊँ गुरूजी ।
ऊँ गुरूजी मन मारू मैदा करू, करू चकनाचूर । पांच महेश्वर आज्ञा करे तो बेठू आसन पूर ।
श्री नाथजी गुरूजी को आदेश ।

 धूप लगाने का मन्त्र 

सत नमो आदेश । गुरूजी को आदेश । ऊँ गुरूजी । धूप कीजे, धूपीया कीजे वासना कीजे ।
जहां धूप तहां वास जहां वास तहां देव जहां देव तहां गुरूदेव जहां गुरूदेव तहां पूजा ।
अलख निरंजन ओर नही दूजा निरंजन धूप भया प्रकाशा । प्रात: धूप-संध्या धूप त्रिकाल धूप भया संजोग ।
गौ घृत गुग्गल वास, तृप्त हो श्री शम्भुजती गुरू गोरक्षनाथ ।
इतना धूप मन्त्र सम्पूर्ण भया नाथजी गुरू जी को आदेश ।

दीपक जलाने का मन्त्र 

सत नमो आदेश । गुरूजी को आदेश ।
ऊँ गुरूजी । जोत जोत महाजोत, सकल जोत जगाय, तूमको पूजे सकल संसार ज्योत माता ईश्वरी ।
तू मेरी धर्म की माता मैं तेरा धर्म का पूत ऊँ ज्योति पुरूषाय विद्येह महाज्योति पुरूषाय धीमहि तन्नो ज्योति निरंजन प्रचोदयात् ॥
अत: धूप प्रज्वलित करें ।

मां त्रिपुर सुंदरी ध्यान मंत्र 

बालार्कायुंत तेजसं त्रिनयना रक्ताम्ब रोल्लासिनों ।
नानालंक ति राजमानवपुशं बोलडुराट शेखराम् ।।
हस्तैरिक्षुधनु: सृणिं सुमशरं पाशं मुदा विभृती ।
श्रीचक्र स्थित सुंदरीं त्रिजगता माधारभूता स्मरेत् ।।

मां त्रिपुर सुंदरी आवाहन मंत्र 

ऊं त्रिपुर सुंदरी पार्वती देवी मम गृहे आगच्छ आवहयामि स्थापयामि ।

आवाहन मंत्र के बाद देवी को सुपारी में प्रतिष्ठित करें । इसे तिलक करें और धूप-दीप आदि पूजन सामग्रियों के साथ पंचोपचार विधि से पूजन पूर्ण करें अब कमल गट्टे की माला लेकर करीब 108 बार नीचे लिखे मंत्र का जप करें ।

इसे भी पढ़ें: Maa Baglamukhi: मां बगलामुखी की पूजा उपासना से होती है हर इच्छा पूर्ण

जप मंत्र 

ऊं ह्रीं क ऐ ई ल ह्रीं ह स क ल ह्रीं स क ह ल ह्रीं ।

विसर्जन मंत्रं 

जप और पूजन के बाद में अपने हाथ में चावल, फूल लेकर देवी भगवती त्रिपुर सुंदरी को इस मंत्र का उच्चारण करते हुए माता का विसर्जन करना चाहिए ।

गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि त्रिपुर सुंदरी ।
पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च ।।

पंडित सुधांशु तिवारी

Astrologer (5 years experienced) || winner of Best astrologer award 2019 &2022 || Tarot card reader and specialization at Astroscience

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago