एशिया कप के 15वें सीजन की शुरुआत 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रही है. जिसके लिए टीम इंडिया यूएई पहुंच चुकी है. भारतीय टीम बुधवार को यूएई पहुंच कर अपनी प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया है, जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहल साथी खिलाड़ियों के साथ टूर्नामेंट की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है. इस वीडियों में कोहली मैदान पर मौजूद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम से हाथ मिलाकर उन्हे बधाई भी दे रहे है.
भारत का पहला मैच रविवार को पाकिस्तान के साथ
एशिया कप का उद्घाटन मैच शनिवार को ग्रुप बी की टीमें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. इसके अगले दिन यानि 28 अगस्त रविवार को ग्रुप ए की टीम भारत अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ महामुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला हर बार की तरह काफी रोचक होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम पिछले साल दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला लेने के इरादे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी.
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के दुघरा कला गांव में दोस्त की पत्नी से प्रेम करने…
बालाघाट के कपड़ा व्यापारी मनीष जैन को वारासिवनी में मिलने बुलाकर बंधक बनाने, बिना कपड़ों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत कर भारत-जर्मनी…
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को…
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को दिगलीपुर दौरे…
कानपुर के बर्रा क्षेत्र में तीन शादियां कर चुकी युवती प्रगति के चौथे युवक के…