खेल

क्रिकेट पिच को सुखाने के इस तरीके को देखकर आप पकड़ लेंगे अपना माथा, यकीन न हो तो ये वीडियो देखें

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का आयोजन पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में किया जा रहा है. तीसरे राउंड का मैच 26 अक्टूबर से शुरू हुआ है. इस मैच में बिहार और कर्नाटक की टीमों का मैच भी शामिल है. पहले दिन के खेल में बिहार की पूरी टीम ऑलआउट हो गई, जबकि कर्नाटक ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाए थे, इसी बीच बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया.

उपले जलाकर पिच को सुखाने की कोशिश

अगले दिन खेल शुरू होने से पहले पिच को सुखाने के लिए एक अजब-गजब तरीका निकाला गया. पिच पर एक ट्रे में गोबर के उपले जलाकर पिच को सुखाने की कोशिश की गई. जिसमें ये तर्क दिया गया कि आग की गरमाहट से पिच जल्दी सूख जाएगी. बीते दिनों भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जब न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान के टेस्ट मैच में ग्रेटर नोएडा में पिच को पंखों की मदद से सुखाया गया था.

पिच को गोबर के उपलों से सुखाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इसको लेकर यूजर्स बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई को जमकर कोस रहे हैं.

यह भी पढ़ें- रानी रामपाल ने शेयर किया PM Modi का प्रशंसा पत्र, कहा- हॉकी में योगदान देना जारी रखूंगी

बिहार और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 7 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए थे. कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेलते हुए 105 रन जड़े, जिसकी बदौलत टीम ने 144 रन की बढ़त बना ली.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago