आस्था

नरक चतुर्दशी पर कितने और किस दिशा में जलाएं यम के नाम का दीया, जानें यम-दीपक से जुड़े खास नियम

Narak Chaturdashi 2024 Deep Daan: नरक चतुर्दशी दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है. इस दिन दीप दान का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नरक चतुर्दशी बुधवार, 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इसे रूप चौदस, यम चतुर्दशी या छोटी दिवाली के नाम से भी जानते हैं. परंपरा के अनुसार, इस दिन यम देवता की पूजा के साथ-साथ उनके लिए दीप जलाया जाता है. नरक चतुर्दशी के दिन शाम के समय दीप-दान किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नरक चतुर्दशी के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए और इस दिन यम दीपक का क्या धार्मिक महत्व है.

नरक चतुर्दशी के दिन कितने दीपक जलाएं?

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस दिन 14 दीये जलाने की परंपरा है. चौदह दीयों में से एक दीया यम देवता के निमित्त भी होता है.

नरक चतुर्दशी पर कहां-कहां जलाएं दीया

नरक चतुर्दशी के दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर, घर के मुख्य द्वार पर, घर की पूरब दिशा में, घर के किचन में, घर की छत पर और तुलसी के नजदीक दीया जलाना शुभ माना गया है. इसके अलावा घर के अलग-अलग हिस्सों में भी दीया जला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर शनि-गुरु का महासंयोग, इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल!

घी या तेल में जलाएं दीये

नरक चतुर्दशी के दिन दीये जलाने के लिए घी या सरसों के तेल का प्रयोग करना अच्छा माना गया है. घर के मंदिर में जलाने वाले दीये में घी और घर के बाहर जलाने वाले दीये में तेल का इस्तेमाल करना चाहिए.

नरक चतुर्दशी पर यम दीपक जलाने का क्या है नियम

नरक चतुर्दशी के दिन यम के नाम का दीया जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है, ऐसी मान्यता है. इस दिन यम देवता के नाम का दीपक जलाकर यम की यातनाओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है. नरक चतुर्दशी के दिन यम-दीपक घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. ध्यान रहे कि यम दीपक की बाती को दक्षिण दिशा की ओर रखना शुभ माना गया है. इस दिशा में यम देवता का वास माना जाता है. इसके अलावा यह भी विशेष ध्यान रखें कि यम के नाम का दीपक चौमुखी (चार मुख वाला) होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इस दिवाली से अगली दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago