खेल

5th T20: अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शतक, भारत के 247 रन के स्कोर को नहीं भेद पाए अंग्रेज, India 4-1 से जीता सीरीज

India-England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज के 5वें और आखिरी टी20 मैच में ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहर ढा दिया. अभिषेक शर्मा (Abhsishek Sharma) ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शानदार पारी खेलते हुए मात्र 37 गेंदों में शतक बनाया, जो किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज टी20 शतक है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी 54 गेंदों की पारी में 135 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे. उन्होंने मात्र 17 गेंदों में अर्धशतक भी जड़ा, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.

मैच की शुरुआत में संजू सैमसन ने भारत की ओर से जोरदार शुरुआत की, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए. उन्होंने सात गेंदों में 16 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल थे. जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया. अभिषेक और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी की, जिसमें अभिषेक ने 80 और वर्मा ने 23 रन बनाए. वर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन भारत को एक मजबूत स्थिति में छोड़ गए.

पारी में शिवम दुबे ने भी अभिषेक का अच्छा साथ दिया. दुबे ने 13 गेंदों में चौके और छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ज्यादा रन नहीं बना सके, लेकिन अक्षर पटेल ने अंत में दो चौके लगाकर भारत को 247 रन पर पहुंचा दिया.

10 ओवर में ढेर हुए अंग्रेज

भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पूरे 11 ओवर भी नहीं खेल पाई. केवल 63 गेंदों में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड का सूपड़ा साफ कर दिया. इंग्लैंड की पूरी टीम महज 97 रनों पर ऑलआउट हो गई. वुपक्षी टीम की ओर से ओपनर फिलीप सॉल्ट ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली. सॉल्ट ने 23 बॉल पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए. भारत की ओर से धारदार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Shami) ने केवल 15 बॉल पेंक कर इंग्लैंड के 3 विकेट झटक लिए. इसके अलावा शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने भी 2-2 विकेट हासिल किए

वहीं इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए. इसके अलावा मार्क वुड ने 2 विकेट लेने में सफल हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago