खेल

ओलंपिक की तैयारी कर रहे भारतीय एथलीटों को प्रेरित करने के लिए Adani Group ने लॉन्च किया Desh ka Geet At Olympics कैंपेन

पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने के लिए भारतीय खिलाड़ी दिन-रात पसीना बहा रहे हैं. ओलंपिक जाने वाले भारतीय दल के मुख्य प्रायोजक, अदाणी समूह ने इन खिलाड़ियों को प्रेरित करने, उनका उत्साहवर्धन करने व उनके अथक परिश्रम को दर्शाने के लिए ‘देश का गीत एट ओलंपिक’ (DeshkaGeetAtOlympics) थीम पर एक कैम्पेन लॉन्च किया है.

भारत ने रिकॉर्ड सात पदक जीते थे

यह कैम्पेन भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही उनके अथक समर्पण को दर्शाता है. यह दर्शकों के बीच देशभक्ति की भावना को भी जगाता है. कैम्पेन में भारत के सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभाओं को पेरिस ओलंपिक की तैयारी करते व पसीना बहाते हुए दिखाया गया है. कैम्पेन को लॉन्च करने का उद्देश्य टोक्यो ओलंपिक में प्राप्त पदकों की संख्या को पार करना और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल समारोह में भारतीय राष्ट्रगान सुनने का सम्मान हासिल करना है. गौरतलब है कि पिछले टोक्यो ओलंपिक में भारत ने रिकॉर्ड सात पदक जीते थे.

खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहा अडानी ग्रुप

अदाणी समूह भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. समूह का लक्ष्य भारतीय खेल प्रतिभाओं को निखारना है, ताकि वे राष्ट्रमंडल, एशियाई व ओलंपिक में पदक हासिल कर भारत का नाम रोशन कर सकें. अदाणी समूह ने 2016 से मुक्केबाजी, कुश्ती, टेनिस, भाला फेंक, निशानेबाजी, दौड़, शॉटपुट, तेज चलना, तीरंदाजी और अन्य खेलों में 28 से अधिक एथलीटों की मदद की और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग किया.

समूह की मदद से लाभान्वित होने वालों में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया, दीपक पुनिया और मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं. दहिया और पुनिया ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2020 व 2023 एशियाई खेलों में रजत पदक भी हासिल किए.

समूह ने टोक्यो ओलंपिक में भी भारतीय दल को प्रायोजित किया. समूह बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 और हांग्जो एशियाई खेलों 2022 में शामिल भारतीय दल के साथ आधिकारिक भागीदार के रूप में भी जुड़ा हुआ था.

फिल्म की लॉन्चिंग पर अदाणी स्पोर्ट्सलाइन के सीबीओ संजय अडेसरा ने कहा, “अदाणी स्पोर्ट्सलाइन में, हम अपने चैंपियन एथलीटों को शुभकामनाएं देते हैं, और आशा करते हैं कि हमें पहले से अधिक सफलता मिलेगी. अपने कार्यक्रमों की मदद से, हम अपने एथलीटों को खेलों में सफलता के शीर्ष पर पहुंचनेे में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जब वे शिखर पर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो हमें उनका समर्थन व उत्साहवर्धन करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- “पिछले 5 साल मानवजाति के लिए चुनौतीपूर्ण रहे”, राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम मोदी- ये कार्यकाल हमारे संबंधों को और घनिष्ठ बनाएगा

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक्स पर पोस्ट किया,” पेरिस ओलंपिक की तैयारी कर रहे व दुनिया के सबसे भव्य खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने असाधारण एथलीटों को शुभकामनाएं देता हूं. उनका अथक परिश्रम और अटूट समर्पण वास्तव में भारत की नई अदम्य भावना का प्रतीक है. मुझे विश्वास है कि इस ओलंपिक में हम रिकॉर्ड पदक हासिल करेंगे. अदाणी समूह इस उल्लेखनीय यात्रा में टीम इंडिया का समर्थन कर खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहा है. हम सब मिलकर अपने चैंपियन का उत्साहवर्धन करेंगे और ‘देशकागीतएटओलंपिक’ की गूंज का बेसब्री से इंतज़ार करेंगे. जय हिंद!”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नवंबर में मिलेगी गुड न्यूज? 1,000 से बढ़कर 7.5 हजार हो जाएगी पेंशन; जानें EPFO का पूरा प्लान

PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…

22 seconds ago

CCTV में कैद लंगूर का प्यार, दुकान पहुंचकर दुकानदार को लगाया गले; वायरल वीडियो जीत रहा दिल

Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…

13 minutes ago

‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!’ पंजाब की तीर्थ यात्रा बसों पर NHRC सख्त, मान सरकार को नोटिस

NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…

15 minutes ago

DA Hike Update: 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें! जानिए DA बढ़ोतरी पर क्या है ताजा अपडेट

DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…

35 minutes ago

ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामला; तीस हजारी कोर्ट ने बानीत सिंह तलवार को 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा

तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…

41 minutes ago

टाटा विवाद में पारसी समाज की एंट्री; पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लगाई गुहार, कहा- बचाएं टाटा की विरासत

पारसी समुदाय के प्रमुख संगठनों ने टाटा ट्रस्ट्स के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

42 minutes ago