Photo- Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) /Twitter
Ambati Rayudu IPL Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा करते हुए पुष्टि की कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 2023 सीजन का फाइनल टूर्नामेंट में उनका आखिरी मैच होगा. 2018 से सीएसके का हिस्सा रहे रायडू ने फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी.
रायडू ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘दो ग्रेट टीमें मुंबई और सीएसके लिए खेला. 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी. उम्मीद है कि आज रात छठा जीतूंगा.’
37 साल के रायडू ने 2013 में टूर्नामेंट में पहली ट्रॉफी जीती थी. जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीता. यह फ्रैंचाइज़ी का पहला खिताब भी था. इस बल्लेबाज ने सीजन के सभी मैच खेले. उन्होंने CSK में जाने से पहले 2015 और 2017 में दो और खिताब जीते. जब उन्हें एमएस धोनी का साथ मिला तो उन्होंने पावर-हिटर के रूप में अपनी पहचान बनाई. रायुडू टूर्नामेंट के इतिहास में उन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जो 200 या उससे अधिक खेलों में दिखाई दिए हैं. लीग में 4239 रनों के साथ, रायुडू वर्तमान में लीग में 12वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
पिछले साल संन्यास लेकर फैसला बदल लिया था
रायडू ने पिछले साल IPL के बीच में ही अचानक एक ट्वीट कर संन्यास की घोषणा कर दी थी. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया था.
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…