Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video
Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर अपने भक्तिमय अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों सितारे मुंबई में अमेरिकन सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में शामिल हुए, जहां वे ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते और भक्ति में झूमते नजर आए. सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों का आध्यात्मिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कीर्तन में भक्ति में लीन दिखे अनुष्का-विराट
वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के साथ ऑडियंस के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं. कीर्तन के दौरान अनुष्का पूरे उत्साह के साथ ‘राधे-गोविंद’ का जाप करती नजर आती हैं. वह भजन की धुन पर झूमती हैं और तालियां बजाकर भक्ति में लीन दिखाई देती हैं. वहीं, उनके बगल में बैठे विराट कोहली भी आंखें बंद करके मंत्र का जाप करते और भक्ति में झूमते नजर आ रहे हैं. विराट अनुष्का का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में वे कैमरे की तरफ देखते हुए भी नजर आते हैं. फैंस उनके इस सादगी भरे और आध्यात्मिक रूप पर प्यार लुटा रहे हैं.
Virat Kohli and Anushka Sharma enjoying spiritual vibes at the Kirtan in Mumbai !! ❤️ https://t.co/tbdws5Wxu7
— Nikhil. (@ishowwhyrat) October 25, 2026
पहले भी कीर्तन में शामिल होते रहे हैं दोनों
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आध्यात्मिकता के प्रति लगाव पहले भी कई मौकों पर देखने को मिला है. दोनों अक्सर कीर्तन में शामिल होकर भक्ति संगीत का आनंद लेते नजर आते हैं. लंदन में भी उनके कीर्तन में शामिल होने की चर्चा होती रही है. कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में दोनों की मौजूदगी ने एक बार फिर उनके आध्यात्मिक पक्ष को सुर्खियों में ला दिया है.
अनुष्का के एथनिक लुक ने भी खींचा ध्यान
कीर्तन के दौरान अनुष्का शर्मा अपने सिंपल और खूबसूरत एथनिक लुक में नजर आईं. उन्होंने मजेंटा कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद आकर्षक दिखाई दे रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस उनके इस लुक की भी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, विराट कोहली ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए. उनका सादा अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. दोनों के लुक से लेकर उनके भक्तिमय अंदाज तक, वीडियो के हर पहलू पर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है. फिलहाल, अनुष्का और विराट का ‘राधे-गोविंद’ का जाप करते हुए यह वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.






