Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले एशिया कप टी20 मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया है.
पहले बैटिंग का मौका मिलने पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि हम ऐसा करके खुश हैं. पिछले 4-5 मैचों में हमें जो चाहिए था, वो मिल गया है और हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं. हमें उन अच्छी चीजों पर ध्यान देना होगा जो हम कर रहे हैं और नतीजे खुद-ब-खुद सामने आ जाएंगे. लड़कों ने अपना काम किया है, यह खेल का हिस्सा है (कैच छूटे). बहुत सुहावना (मौसम). वही टीम.
वहीं बांग्लादेश के कप्तान जेकर अली ने बताया कि मैं उत्साहित हूं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. हम एक टीम के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे. पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी लग रही है. हमने चार बदलाव किए हैं.
भारत का एशिया कप में ये चौथा मैच है. इससे पहले भारत ने खेले गए अपने तीन मुकाबले में जीत दर्ज की है. वहीं बांग्लादेश ने अपने पिछले तीन मैचों में 2 में जीत जर्ज की है.
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती
बांग्लादेश प्लेइंग XI:
सैफ हसन, तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंज़ीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…