खेल

Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: अभिषेक शर्मा के तूफान और कुलदीप यादव की फिरकी में फंसा बांग्लादेश, एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत

Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारत की एशिया कप में ये चौथी जीत है और भारत ने फाइनल में जगह बना ली है.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दी. दोनों पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े. गिल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए.

बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली. अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली हैं.

इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव भी जल्दी ही आउट हो गए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 29 गेदों में 38 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से बॉलर रिशद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि तंजीम, मुस्तफिजुर और नसुम अहमद के एक-एक विकेट मिले.

सिर्फ 2 खिलाड़ी पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

बांग्लादेश की बैटिंग मैच में पूरी तरह फ्लाफ रही, एक तरफ जहां सैफ हसन ने 5 छक्के जड़ते हुए 69 रन बनाए. दूसरी ओर पूरी टीम में परवेज़ हसन (Pervaiz Hossain) के 21 रन को छोड़ कर कोई भी खिलाड़ी 10 रन तक नहीं पहुंच सका. भारत के चाइना मैन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज़ 18 रन खर्च कर 3 विकेट झटक लिए. इसके अलावा बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी 2-2 विकेट लिए.

भारत का अगला मैच अब 26 सितंबर को श्री लंका से खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ ट्राफी के लिए भिड़ेगी.


ये भी पढ़ें: Asia Cup: पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार, सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, शाहीन आफरीदी ने लिए 3 विकेट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

3 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

4 hours ago