देश

PM Modi 25 सितंबर को ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का करेंगे उद्घाटन, 1.25 लाख बी2बी विजिटर्स आने की उम्मीद

मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (यूपीआईटीएस-2025) का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में शुरू हो रहा है.

पीएम मोदी ने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “25 सितंबर को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ विकसित भारत के हमारे संकल्प को एक नई गति मिलने वाली है. सुबह करीब 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का हिस्सा बनूंगा. इस आयोजन के जरिए दुनिया आईटी से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर तक भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनेगी. इससे निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के साथ ही हर किसी के लिए अवसरों के नए-नए द्वार खुलने वाले हैं.”

‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिग्नस हेयर’ थीम पर आधारित यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंटरनेशनलाइजेशन को बढ़ावा देना है. यह तीन-आयामी क्रेता रणनीति अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं को लक्षित करेगी, जिनमें घरेलू बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) खरीदारों, तथा घरेलू बिजनेस-टू-उपभोक्ता (बी2सी) खरीदारों को लक्ष्य करेगी, जिससे निर्यातकों, छोटे व्यवसायों तथा उपभोक्ताओं के लिए समान अवसर उपलब्ध होंगे.

4,50,000 बी2सी विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है.

इस मेगा इवेंट में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 1,25,000 बी2बी विजिटर्स और 4,50,000 बी2सी विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है. प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की पारंपरिक हस्तकला, टेक्सटाइल, चमड़ा उद्योग, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयुष जैसे प्रमुख सेक्टरों की झलक देखने को मिलेगी. इसके अलावा राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजन भी एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किए जाएंगे.

इस बार रूस को ट्रेड शो में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल किया गया है, जो भारत-रूस द्विपक्षीय व्यापार, तकनीकी सहयोग और दीर्घकालिक भागीदारी को एक नई दिशा देगा.

ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1:45 बजे राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचेंगे. यहां वे 1,22,100 करोड़ रुपए की लागत से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने मशहूर कन्नड़ लेखक भैरप्पा के निधन पर जताया दुख, बोले- भैरप्पा ने रचनाओं से कन्नड़ साहित्य को समृद्ध किया


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जोधपुर में पकड़े गए बिश्नोई गैंग के 2 इनामी शूटर, 5-5 लाख रुपये का था इनाम

राजस्थान पुलिस की AGTF और जोधपुर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए लॉरेंस-आरजू बिश्नोई…

13 minutes ago

‘ई कुत्ता का कहीं जगह था…’, अनंत सिंह ने फिर नीरज कुमार को हड़काया

Anant Singh Vs Neeraj Kumar: पटना स्नातक सीट के एमएलसी चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह…

56 minutes ago

यूरोपीय टैक्स का तोड़ बना भारत का ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग सिस्टम’, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

भारत में अक्टूबर से देश का पहला कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है. इससे…

57 minutes ago

अदियाला जेल में आधी रात डॉक्टरों की एंट्री! इमरान की हालत गंभीर या पाकिस्तान में कोई बड़ी साजिश?

Pakistan News: पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ शिकंजा और कसा! अदियाला जेल में डॉक्टरों…

1 hour ago

रॉकेट नहीं, मिसाइल नहीं… यमन में 38,000 टोयोटा ट्रकों की एंट्री से दुनिया भर में हड़कंप

Yemen War: मिसाइलों के बाद अब ट्रकों से महा-जंग की तैयारी? यमन पहुंचे 38,000 से…

2 hours ago