Asia Cup 2025 Ind Vs Ban: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारत की एशिया कप में ये चौथी जीत है और भारत ने फाइनल में जगह बना ली है.
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दी. दोनों पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 77 रन जोड़े. गिल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए.
बेहद आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए, लेकिन उन्होंने एक बार फिर से दमदार पारी खेली. अभिषेक ने 37 गेंद पर 5 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 75 रन की पारी खेली हैं.
इसके बाद शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव भी जल्दी ही आउट हो गए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 29 गेदों में 38 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से बॉलर रिशद हुसैन ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि तंजीम, मुस्तफिजुर और नसुम अहमद के एक-एक विकेट मिले.
सिर्फ 2 खिलाड़ी पार कर पाए दहाई का आंकड़ा
बांग्लादेश की बैटिंग मैच में पूरी तरह फ्लाफ रही, एक तरफ जहां सैफ हसन ने 5 छक्के जड़ते हुए 69 रन बनाए. दूसरी ओर पूरी टीम में परवेज़ हसन (Pervaiz Hossain) के 21 रन को छोड़ कर कोई भी खिलाड़ी 10 रन तक नहीं पहुंच सका. भारत के चाइना मैन कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज़ 18 रन खर्च कर 3 विकेट झटक लिए. इसके अलावा बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने भी 2-2 विकेट लिए.
भारत का अगला मैच अब 26 सितंबर को श्री लंका से खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचने वाली टीम के साथ ट्राफी के लिए भिड़ेगी.
ये भी पढ़ें: Asia Cup: पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार, सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, शाहीन आफरीदी ने लिए 3 विकेट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




