खेल

Asia Cup 2025: दुबई में भारत-यूएई का मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

Asia Cup 2025  में भारतीय टीम बुधवार से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. टीम इंडिया का पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई से होगा.

भारत-यूएई के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.

बुधवार को भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज उतर सकते हैं.

जितेश शर्मा लेंगे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

शिवम दुबे ऑलराउंडर के रूप में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. जितेश शर्मा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसके चलते संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

अक्षर पटेल आठवें नंबर पर उतर सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के बीच प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

यूएई की टीम को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हैदर अली और मुहम्मद रोहिद भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

तेज गेंदबाजों का दो सकता है दबदबा

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर थोड़ी घास है. भारत इसी साल यहां फरवरी-मार्च के बीच खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में चार स्पिनर्स के साथ उतरा था. दुबई में 9 मार्च 2025 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है. अब यहां नए क्रिकेट सीजन की शुरुआत हो रही है. ऐसे में तेज गेंदबाजों का दबदबा ज्यादा रह सकता है.

यहां खिलाड़ियों को अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दुबई में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मैच के समय तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है. मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है.

अंडर फिप्टीन में खेलेंगे ये खिलाड़ी

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह.

संयुक्त अरब अमीरात की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, मुहम्मद जुहैब, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवाद उल्लाह, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद खान, आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, मतिउल्लाह खान, एथन डिसूजा, सिमरनजीत सिंह.

ये भी पढ़ें: केले खिलाकर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने किया 12 करोड़ का घोटाला, मामले में नैनीताल हाइकोर्ट ने भेजा बीसीसीआई नोटिस

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

5 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

11 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

14 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

23 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

40 minutes ago