Pakistan Beats Sri Lanka: एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है.
अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के नाबाद 38 रन की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.
पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की. फरहान का विकेट गिरने के बाद विकेटों की लाइन लग गई. 80 तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभाला और नाबाद 58 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिला दी.
इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल खेलने की उम्मीद बची है, तो श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं. श्रीलंका को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था.
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी. सलामी बल्लेबाज निसांका और कुसाल मेंडिस क्रमश: 8 और शून्य के स्कोर पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने. वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व कप्तान शनाका शून्य पर आउट हुए. हसरंगा ने 15 रन बनाए.
ये भी पढ़ें- Imran Khan ने भारत से हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर तंज कसा, सलामी बल्लेबाज और अंपायर को लेकर दी मजेदार सलाह
कामिंडु मेंडिस और चमिका करुणारत्ने ने सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 123 तक पहुंचाया. कामिंडु मेंडिस ने अर्धशतक लगाया. वह 44 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए. चमीका करुणारत्ने की 17 रन बनाए. मेंडिस के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बना सकी.
शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया. हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया.
– भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…