खेल

एशिया कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया, नबी ने एक ओवर में मारे 5 छक्के

Sri Lanka vs Afghanistan Asia Cup: एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. गुरुवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में कुसाल मेंडिस के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता. हार के साथ ही अफगानिस्तान एशिया कप 2025 से बाहर हो गई.

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 22 के स्कोर पर पाथुम निसांका का विकेट खो दिया. अहम मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल मेंडिस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया. वह 52 गेंद पर 10 चौके की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे. मेंडिस को कुसाल परेरा (20 गेंद पर 28 रन), चरिथ असालंका (12 गेंद पर 17 रन) और कामिंदु मेंडिस (13 गेंद पर 26 रन) का अच्छा सहयोग मिला. श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 171 रन बनाए.

राशिद के हाथ रहे खाली

अफगानिस्तान अपनी गेंदबाजी, खासकर स्पिन के लिए जानी जाती है. इस मैच में टीम के अनुभवी स्पिनर राशिद खान और नबी किफायती रहे लेकिन विकेट लेने में सफल नहीं रहे. नबी ने 3 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया. राशिद ने 4 ओवर में 23 रन दिए, लेकिन विकेट नहीं ले सके. नूर अहमद, उमरजई और मुजीब उर रहमान को 1-1 विकेट मिला.

अफगानिस्तान की शुरुआत रही बेहद खराब

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की स्थिति बेहद खराब थी. टीम ने 12.1 ओवर में 79 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. मोहम्मद नबी ने राशिद खान के साथ सातवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की. राशिद 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए. राशिद का जब विकेट गिरा उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर में 114 रन पर 7 विकेट था. इसके बाद मोर्चा नबी ने संभाला. 19 ओवर में नबी ने 17 रन बटोरे. 19 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 137 रन था.

नबी ने एक ओवर में मारे 5 छक्के

20वां ओवर लेकर डुनिथ वेल्लालेग आए. नबी ने इस ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए. इस दौरान 20 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए. आखिरी ओवर में 32 रन बने. नबी ने 22 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 60 रन की यादगार पारी खेल अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- World Athletics Final 2025: 40 सेंटीमीटर से मेडल चूके भारत के सचिन यादव चौथे नंबर पर रहे, नीरज चोपड़ा भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत सके

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 14 और सेदिकुल्लाह अटल 18 रन बनाकर आउट हुए. इब्राहिम जादरान ने 27 गेंद पर 24 रन बनाए. दरवेश रसूली 9 और अजमतुल्ला उमरजई 6 रन बनाकर आउट हुए. नूर अहमद 6 रन बनाकर नाबाद रहे.

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी. 31 साल के इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए. तुषारा ने गुरबाज, अटल, जन्नत और राशिद खान का विकेट लिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago