दुनिया

बांग्लादेश में बदल रही है हवा! शेख हसीना के समर्थन में अवामी लीग के सदस्यों ने किया फ्लैश प्रोटेस्ट, 11 लोग गिरफ्तार

Awami League Protest Against Yunus: ढाका मेट्रोपॉलिटन साउथ में रहने वाले अवामी लीग के कई सदस्यों ने गुरुवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थन में फ्लैश जुलूस निकाला. राजधानी के हजारीबाग पुलिस स्टेशन अंतर्गत बेरीबाध क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए ही कुछ युवा आगे बढ़े.

स्थानीय मीडिया ने इसे रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दर्जनों युवा बैनर लिए ‘जय बांग्ला, जय बंगबंधु’, ‘शेख हसीना आएंगी, हाईवे हिल जाएगा’, ‘शेख हसीना आएंगी, बांग्लादेश हंसेगा’ जैसे नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल हुए.

बांग्लादेश के अखबारों ने किया खबर को कवर

बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार ‘जुगंतोर’ ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से बताया,

सुबह अचानक मैंने देखा कि कुछ लड़के हाथ में बैनर लिए और ‘जय बांग्ला’ नारे लगाते हुए आगे बढ़े. इसने एक जुलूस का रूप ले लिया. जुलूस बौबाजार से आगे बढ़ा और लगभग पांच मिनट तक सड़क पर रहने के बाद युवकों ने बैनर मोड़ दिए और भाग गए. फिर पुलिस आई और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

इस घटना की पुष्टि करते हुए, हजारीबाग पुलिस स्टेशन के ओ सी सैफुल इस्लाम ने कहा कि हमारी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अवामी लीग के अचानक निकाले जुलूस में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. हम जांच कर रहे हैं कि उनमें से कौन सीधे तौर पर जुलूस में शामिल था और कौन आसपास से पकड़ा गया था. जांच के बाद, सबूतों के हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये ताजा घटनाक्रम मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत अवामी लीग के नेताओं और पार्टी समर्थकों पर चल रही कार्रवाई के बीच सामने आए हैं.

पिछले हफ्ते भी ढाका में हुआ था प्रदर्शन

पिछले हफ्ते, ढाका के बांग्लामोटर में अवामी लीग के 100 से ज्यादा सदस्यों ने पार्टी के समर्थन में एक जुलूस निकाला था, जहां प्रतिभागियों ने अंतरिम सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे.

इसके बाद, अवामी लीग की छात्र शाखा, ‘छात्र लीग’ के आठ नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 11 लोगों को आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया था.

ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दिलरुबा अफरोज तिथि ने जांच अधिकारी की दलीलों के बाद उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं.

ये भी पढ़ें- क्या सच में ‘अमर’ हो जाएंगे रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin? जानिए- मौत को हराने के कितने करीब है मेड‍िकल साइंस

अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर लगाया ये आरोप

हाल ही में, बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी ने यूनुस सरकार पर देश में असहमति को दबाने और राजनीतिक विरोध को बेअसर करने के लिए मनमानी गिरफ्तारियों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था.

विश्लेषकों इसे यूनुस शासन का बड़ा राजनीतिक प्रतिशोध मानते हैं, क्योंकि अगस्त 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाए जाने के तुरंत बाद, उनके और उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ कई बेबुनियाद मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

27 seconds ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

2 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

9 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

11 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

28 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

38 minutes ago