खेल

एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026: चीन की धरती पर भारत के छोरे-छोरियों का दिखेगा खौफनाक अंदाज

Rugby 2026: चीन के चिंगदाओ में आयोजित होने वाले ‘एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेन्स 2026’ टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी गई है. भुवनेश्वर के केआईआईटी (KIIT) में आयोजित एक कड़े नेशनल कोचिंग कैंप के बाद चुने गए ये युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर एशिया के शीर्ष देशों को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कुल 17 टीमें हिस्सा लेंगी

चैंपियनशिप में लड़कों और लड़कियों की श्रेणी में 17 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें लड़कों की श्रेणी में नौ और लड़कियों की श्रेणी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. भारत की अंडर-18 लड़कों को पिछले साल के फाइनलिस्ट हांगकांग चीन, साथ ही मलेशिया और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है.

लड़कों को चीन में मेहनत करते हुए देखने के लिए उत्साहित

टूर्नामेंट से पहले, हेड कोच ग्रे कॉर्नेलियस ने कहा, ‘लड़कों ने पिछले कुछ सप्ताह में बहुत मेहनत की है. कैंप में बहुत अच्छी प्रतिबद्धता दिखी है. वे भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझते हैं. हम उन्हें चीन में मेहनत करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं.’

इंडिया अंडर-18 गर्ल्स ग्रुप डी में हांगकांग चाइना, यूएई और मलेशिया के साथ मुकाबला करेंगी. टीम पिछले साल के चौथे स्थान से बेहतर करने की कोशिश करेगी. भारतीय टीम तीसरे स्थान के प्लेऑफ में हांगकांग चाइना से हारने के बाद पोडियम पर जगह बनाने से चूक गई थी.

हेड कोच कियानो फोरी ने कहा, ‘यह ग्रुप कैंप के दौरान बहुत अच्छे से एक साथ आया है. हमने कनेक्शन, भरोसे और बेहतर फैसले लेने पर ध्यान दिया है, और तैयारी के दौरान लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ा है. हमें विश्वास है कि वे पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.’

दोनों टीमें देश को गर्व महसूस कराएंगी

रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, ‘ये वो खिलाड़ी हैं जो आने वाले सालों में सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवंस चैंपियनशिप उनके लिए खुद को चैलेंज करने, देश के लिए सब कुछ देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती अनुभव हासिल करने का एक जरूरी मौका है. मुझे भरोसा है कि हमारी दोनों टीमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी और देश को गर्व महसूस कराएंगी.’

फैंस एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवंस 2026 का हर मैच एशिया रग्बी के यूट्यूब चैनल और रग्बीपास टीवी पर लाइव देखा जा सकता है.

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल: 5 सितंबर भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 से मलेशिया के साथ, सुबह 10:15 से हांगकांग चाइना के साथ, दोपहर 1:10 बजे श्रीलंका के साथ.

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल: 5 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से मलेशिया से, दोपहर 12:20 से यूएई से, शाम 4:05 मिनट से हांगकांग चाइना के खिलाफ होगा.

6 सितंबर: नॉकआउट और क्लासिफिकेशन स्टेज

पुरुष टीम: रोहित कुमार (कप्तान), अजीत नाग (उपकप्तान), अरुण, बजरंगी कुमार, ईश्वर पुजारी, पंकज सांसी, पवन राज, प्रणव गावित, प्रियांशु मिश्रा, राहुल माझी, रितेश पोवार, शुभम कुमार.

महिला टीम: सलोनी कुमारी (कप्तान), अनीता मुर्मू (उपकप्तान), अदिति लोंधे, आरती कुमारी, ब्यूटी कुमारी, दीपाली ताठे, खमेस्वरी माझी, कीर्ति जाधव, नम्रता भुड़िया, सिमरन परवीन, सुमित्रा मुर्मू, सुशीला.

यह भी पढ़ें-रोहित रहेंगे या जाएंगे? BCCI की महाबैठक के बाद निकला बड़ा नतीजा, सचिव ने दिया क्लियर अपडेट

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

20 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

42 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

46 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

58 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

59 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago