खेल

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से तिरंगे का परचम लहराया. भारत ने दूसरे दिन 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत कुल 4 मेडल अपनी झोली में डाले. इसके साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या 6 पहुंच गई है. भले ही देश को अभी पहले गोल्ड मेडल का इंतजार है, लेकिन खिलाड़ियों का जोश और प्रदर्शन आने वाले दिनों में मेडलों की बारिश के संकेत दे रहा है.

शूटिंग में बरसे मेडल

दूसरे दिन की शुरुआत शूटिंग रेंज से बेहद धमाकेदार रही. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की तिकड़ी ने सटीक निशाना साधते हुए देश को सिल्वर मेडल दिलाया. इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

दिन की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) से आई, जहां सुचिका तारियाल ने महिलाओं की 60 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नया इतिहास रच दिया.

टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार रौंदा

खेल के मैदान पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा रोमांच से भरा होता है. टेबल टेनिस के टीम इवेंट में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने पाकिस्तान को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी. महिला टीम में सुतीर्था मुखर्जी, 17 वर्षीय सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला ने कमाल किया, तो वहीं पुरुष टीम से जी साथियान, हरमीत देसाई और पायस जैन ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया.

हॉकी, कबड्डी और बैडमिंटन में भी भारत का जलवा

अन्य खेलों में भी भारत का दबदबा कायम रहा. भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से करारी शिकस्त दी. कबड्डी में पुरुष टीम ने जापान को और महिला टीम ने बांग्लादेश को धूल चटाई. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत की बदौलत पुरुष टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. बॉक्सिंग में सुमित और वुशु में रोशबीना देवी ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया.

यह भी पढ़ें: ‘तू छोले बेचने गया था…’, 3-0 से हार के बाद बाबर आजम पर भड़के वसीम अकरम, कप्तानी पर उठाए सवाल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago