खेल

‘Asian Games में इतिहास रच दिया…’ हरमनप्रीत कौर की सेना ने श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा बुलंद करते हुए एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. नागोया में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से मात दी. इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 इंचियोन एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था. रनों के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा का तूफानी प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों पर 7 शतक/छक्कों की मदद से शानदार 79 रनों की आतिशी पारी खेली.

उनका साथ देते हुए शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रनों का योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसके अलावा डेथ ओवरों में ऋचा घोष ने मात्र 22 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की तूफानी पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुँचा दिया.

दीप्ति शर्मा की उम्दा गेंदबाजी

217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 69 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान और ओपनर चामरी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. भारत की तरफ से स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी लगातार 8वीं जीत दर्ज कर ली है, जो इस प्रारूप में उनकी अब तक की सबसे लंबी विजय यात्रा है. एशियाई खेलों के इस शानदार सफर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विश्व क्रिकेट में भारतीय महिलाओं का दबदबा लगातार मजबूत हो रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago