यूटिलिटी

5 सेकंड की AI वीडियो में खर्च होती है 1 घंटे से ज्यादा माइक्रोवेव जितनी बिजली, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

AI Video Energy Consumption: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल अब सिर्फ चैट या जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं है. लोग AI की मदद से तस्वीरें, वीडियो और दूसरे डिजिटल कंटेंट भी तेजी से तैयार कर रहे हैं. हालांकि, इस सुविधा के पीछे बड़ी मात्रा में कंप्यूटिंग पावर और ऊर्जा की जरूरत पड़ती है. इसी को लेकर MIT Technology Review के रिपोर्टरों ने AI से जुड़े ऊर्जा इस्तेमाल का अनुमान लगाने की कोशिश की है.

एक AI इमेज में कितनी ऊर्जा?

रिपोर्ट में दिए गए अनुमान के मुताबिक, एक उच्च-गुणवत्ता वाली AI-generated image तैयार करने में करीब साढ़े पांच सेकंड तक माइक्रोवेव चलाने जितनी ऊर्जा खर्च हो सकती है. यानी एक अकेली तस्वीर तैयार करने में भी कंप्यूटिंग सिस्टम को ऊर्जा की जरूरत पड़ती है. यह आंकड़ा तब और दिलचस्प हो जाता है जब इसकी तुलना AI वीडियो से की जाए.

वीडियो बनाने में कई गुना ज्यादा ऊर्जा

रिपोर्ट के अनुसार, एक छोटा AI वीडियो तैयार करने में एक इमेज की तुलना में लगभग 700 गुना ज्यादा ऊर्जा खर्च हो सकती है. इसका मतलब है कि करीब पांच सेकंड का AI वीडियो बनाने में उतनी ऊर्जा इस्तेमाल हो सकती है, जितनी एक माइक्रोवेव को एक घंटे से ज्यादा समय तक चलाने में लगेगी. AI वीडियो में कई फ्रेम तैयार और प्रोसेस करने पड़ते हैं. इसी वजह से इसकी कंप्यूटिंग जरूरत एक सामान्य तस्वीर की तुलना में काफी अधिक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ONGC Gas Discovery: ओडिशा के महानदी बेसिन में मिला गैस का बड़ा भंडार, क्या सस्ते होंगे LPG और CNG?

बढ़ते AI इस्तेमाल का पर्यावरण पर असर

AI सिस्टम को चलाने वाले डेटा सेंटर बड़ी मात्रा में बिजली का इस्तेमाल करते हैं. इस बिजली का एक हिस्सा अभी भी कोयले और प्राकृतिक गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों से आता है. ऐसे में AI का बढ़ता इस्तेमाल ऊर्जा खपत और कार्बन उत्सर्जन को लेकर नई बहस खड़ी कर रहा है. AI तकनीक लगातार विकसित हो रही है और भविष्य में इसके ज्यादा ऊर्जा-कुशल होने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन फिलहाल ये आंकड़े यह सवाल जरूर उठाते हैं कि हर छोटी AI वीडियो के पीछे वास्तव में कितनी ऊर्जा खर्च हो रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago