खेल

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को बुरी तरह से रौंदा, 41 गेंद में मैच को किया अपने नाम, सीरीज पर 3-0 से जमाया कब्जा

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच कैनबरा में खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को धूल चटाते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ कंगारू टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन पर ढेर हो गई. इसके जवाब में कंगारू टीम ने 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. कंगारू टीम की ओर से जेवियर बार्टलेट ने शानदार गेंदबाजी की.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, लांस मॉरिस.

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

एलिक अथानाजे, टेडी बिशप, केजोर्न ओटले, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), केसी कार्टी, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा ऐलान: जनजातीय मरीज और सहायक को मिलेगी निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा, कौशल विकास पर दिया जोर

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…

2 hours ago

क्या अमेरिका में हवाई सेवाएं ठप होने के बाद बंकर में छिप गए डोनाल्ड ट्रंप? जानें सच

अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…

2 hours ago

गुजरात के अंबाजी और पावागढ़ की वह यात्रा, जो सिखाती है जीवन में धैर्य और आंतरिक शक्ति के असली मायने

गुजरात के श्री अंबाजी और पावागढ़ महाकाली आस्था, विरासत और आत्म-चिंतन का अनूठा संगम हैं.…

3 hours ago