क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
शॉपिंग करते हुए मोबाइल नंबर देना नहीं है जरूरी
Customer Rights: अक्सर आपके साथ ऐसा होता होगा कि शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल या किसी सर्विस के लिए सामान लेने पर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है. कई बार ऑफर का लालच दे कर भी आपका नंबर रजिस्ट्रेशन करा लिया जाता है, साथ ही सेल्समैन नंबर देने के लिए दबाव भी बनाने की कोशिश करते हैं. इनमें से कुछ ऐसे भी है जो आपकी निजी जानकारी को लीक नहीं करते, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो आपके नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते है, इस तरह से अपना मोबाइल नंबर शेयर करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं और आसानी से अपना मोबाइल नंबर दे देते हैं. हालांकि ऐसा करना जरूरी नहीं होता है.
भारत में ग्राहकों के लिए खरीदारी करने के लिए अपना मॉबाइल नंबर देना जरूरी नहीं है. हर मॉल या फिर शॉपिंग कॉन्पलैक्स में ग्राहक के कई अधिकार होते हैं, जिनका वो इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, अगर कोई भी ग्राहक अपनी पर्सनल जानकारी देने से इनकार करता है तो उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता. बिल बनाने से पहले अगर आपसे आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है तो आप इससे इनकार कर सकते हैं. लेकिन, अगर इसके बावजूद भी आपके साथ जबरदस्ती की जा रही है तो आप इसकी 14404 या 1800-11-400 पर शिकायत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:OnePlus के इस फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, फ्री ईयरबड्स मिलने से हो रही धुआंधार सेल
हालांकि उन जगहों पर आपको मोबाइल नंबर देना जरूरी होता है, जहां मैनुअल बिल नहीं निकाला जाता है. यानी बिल आपके मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर ही आएगा. ऐसे सिचुएशन में आप अपना नंबर दे सकते हैं. इसमें शर्त ये है कि वो रेस्तरां या फिर होटल आपके नंबर का आगे ऑफर्स या कुछ भी भेजने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता है.
अक्सर देखा गया है कि आपका मोबाइल नंबर लेने के बाद इसका इस्तेमाल ऑफर्स और इसी तरह के स्पैम कॉल के लिए किया जाता है.कई जगह ऐसी हैं, जहां पर आपको नंबर देना जरूरी होता है. जैसे बैंक खाता खोलते वक्त आपको नंबर देना जरूरी होता है, ट्रेन की टिकट बुक करते समय आपको मोबाइल नंबर देना होता है और आधार-पैन बनवाते वक्त भी आपको नंबर देना जरूरी होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…