खेल

बाबर आजम ने अपने नाम किया ‘महा-रिकॉर्ड’, गेल और कोहली को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 12 हजारी

Babar Azam World Record: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के मैदान पर बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर आग उगल रहा है. कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के 17वें मैच में बाबर आजम ने न केवल अपनी टीम पेशावर जाल्मी को जीत की दहलीज पर खड़ा किया, बल्कि टी20 क्रिकेट का एक ऐसा ‘विराट’ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. बाबर अब टी20 इतिहास में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

बाबर ने क्रिस गेल और कोहली को पछाड़ा

रिकॉर्ड्स की बात करें तो अब तक वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम सबसे तेज 12 हजार रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज था, जिन्होंने इसके लिए 343 पारियां खेली थीं. लेकिन बाबर आजम ने इस मैच में महज 338वीं पारी में ही यह जादुई आंकड़ा छूकर गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इस लिस्ट में भारतीय दिग्गज विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्होंने 12 हजार रनों के लिए 360 पारियां ली थीं.

कैसा रहा मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर जाल्मी की शुरुआत धमाकेदार रही. कप्तान बाबर आजम ने 51 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में क्लासिक कवर ड्राइव से लेकर 10 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. बाबर का स्ट्राइक रेट 170 से ऊपर का रहा, जिसने कराची के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी.

कुसल मेंडिस का तूफानी शतक

मैच में सिर्फ बाबर ही नहीं चमके, बल्कि तीसरे नंबर पर आए कुसल मेंडिस ने तो मैदान पर चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. मेंडिस ने सिर्फ 52 गेंदों में 109 रनों की यादगार शतकीय पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल थे. अंत में अब्दुल समद ने महज 12 गेंदों पर नाबाद 40 रन कूटकर स्कोर को 20 ओवर में 3 विकेट पर 246 रनों तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें- ईडन गार्डेन्स में मुकुल चौधरी का तूफान, लखनऊ ने केकेआर के जबड़े से छीनी जीत; प्वाइंट्स टेबल में मची खलबली

टी20 में सबसे तेज 12,000 रन

बाबर आजम: 338 पारियां

क्रिस गेल: 343 पारियां

विराट कोहली: 360 पारियां

डेविड वॉर्नर: 368 पारियां

जॉस बटलर: 405 पारियां

बाबर आजम की इस फॉर्म ने न केवल पीएसएल में खलबली मचा दी है, बल्कि दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए एक चेतावनी भी जारी कर दी है. अब देखना होगा कि आगे चलकर बाबर क्या कारनामा करके पूरी दुनिया को चौंकाते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

26 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

38 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

1 hour ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

1 hour ago