खेल

बिग बैश लीग का भारत में डेब्यू! मेलबर्न से पीएम मोदी ने दी क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी खुशखबरी

Big Bash League in India: शुक्रवार (10 जुलाई) को ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने ऐलान किया कि ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 के इतिहास में पहली बार भारत में आयोजित होगी. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल के बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग मानी जाने वाली बिग बैश लीग का भारत में आगाज होना क्रिकेट जगत के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है.

12 दिसंबर को भारत में मुकाबला

बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह बीबीएल के इतिहास का पहला मैच होगा, जो ऑस्ट्रेलिया से बाहर आयोजित किया जाएगा. इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स मेजबान टीम होगी.

इस ऐतिहासिक मैच का ऐलान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान किया. यह भी पहली बार होगा जब भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मुकाबला खेला जाएगा.

कहां देख सकेंगे मैच?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि भारत में बीबीएल का आयोजन करने से लीग की लोकप्रियता को नई पहचान मिलेगी और दुनियाभर में इसके दर्शकों की संख्या बढ़ेगी. मुकाबले का लाइव प्रसारण ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत में भी किया जाएगा. भारत में इसका टेलीकास्ट ‘जियोस्टार’ पर होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दो प्रमुख ब्रॉडकास्टर अपनी कमेंट्री और प्रोडक्शन टीम भारत भेजेंगे. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया में इसकी शुरुआत दोपहर 2:40 बजे होगी.

दुनिया भर में बढ़ेगी BBL की लोकप्रियता

बिग बैश लीग के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि भारत में बीबीएल का पहला मैच आयोजित होना दोनों देशों के लिए बेहद खास है. उनके मुताबिक, भारत में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त जुनून है और बीबीएल को भी यहां अच्छी पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को करीब लाने का एक मजबूत माध्यम है, इसलिए इस पहल का महत्व सिर्फ खेल तक सीमित नहीं है.


ये भी पढ़ें: हैट्रिक हार के बाद फूटा कप्तान अय्यर का गुस्सा, बताया कहां फेल हुआ प्लान; इन खिलाड़ियों पर मढ़ा सारा दोष


डॉब्सन ने उम्मीद जताई कि चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की किसी भी घरेलू खेल प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन सकता है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में शायद लोग इस बात का पूरी तरह अंदाजा नहीं लगा पाते कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में बीबीएल की कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है. उन्होंने कहा कि भारत में मैच कराने से लीग और उसकी फ्रेंचाइजियों को नई पहचान मिलेगी. इससे दुनिया भर में बीबीएल की लोकप्रियता बढ़ेगी और नए दर्शक भी इस टूर्नामेंट से जुड़ेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

5 साल में गीता तो 8 में याद किए पाणिनि के 4,000 सूत्र… बेंगलुरु के होमस्कूलर बच्चे का अद्भुत कारनामा

GeetaVardhan App: बेंगलुरु के 9 साल के वृषवर्धन शर्मा ने प्राचीन शास्त्रों और आधुनिक तकनीक…

17 minutes ago

28 दिन का चक्कर खत्म, अब 30 दिन की वैलिडिटी! TRAI के नए नियमों की जीत पर बोले राघव चड्ढा

Mobile Recharge New Rules: TRAI ने मोबाइल रिचार्ज के नियमों में बदलाव करते हुए 30…

42 minutes ago

मऊ का ‘भागीरथ’ कार्तिक सहनी: ‘बिट्टू तबाही’ की तर्ज पर…अकेले साफ कर डाली पूरी तमसा नदी

Kartik Sahni Mau: मऊ के 19 वर्षीय कार्तिक सहनी ने 22 दिनों तक लगातार मेहनत…

44 minutes ago

UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान! महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया ‘भद्दे इशारे’, देखें VIDEO

Pakistan Afghanistan News: संयुक्त राष्ट्र में महिला पत्रकार के तालिबान संबंधी सवाल का जवाब देने…

1 hour ago

दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड…यूपी में बारिश बनी काल, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से मकान और दीवारें गिरने के चलते…

2 hours ago