Bharat Express DD Free Dish

हैट्रिक हार के बाद फूटा कप्तान अय्यर का गुस्सा, बताया कहां फेल हुआ प्लान; इन खिलाड़ियों पर मढ़ा सारा दोष

IND vs ENG T20: इंग्लैंड से चौथे टी20 में 9 विकेट की हार और सीरीज गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा. किस खिलाड़ी पर फोड़ा हार का ठीकरा.

IND vs ENG- Shreyas Iyer

IND vs ENG T20 Series: गुरुवार (9 जुलाई) को इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 158 रन का छोटा स्कोर ही बना सकी. जवाब में इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को महज 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज अपने नाम कर ली. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि इसके बाद लगातार तीन मैचों में इंग्लैंड ने भारत को हराया. इस करारी हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बड़ा बयान दिया है.

किसपर फोड़ा हार का ठीकरा

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम को 9 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ भारत लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवा बैठा. मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराशा जताते हुए कहा कि टीम का 158 रन का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त नहीं था.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “यह निराशाजनक प्रदर्शन था. 158 रनों का टोटल स्कोरबोर्ड पर काफी नहीं था और आखिर में हमने देखा कि उन्होंने कितनी जल्दी इसे चेज कर लिया. जब हम गेंदबाजी करने आए तो मैंने गेंदबाजों से बस यही कहा कि वे लेंथ को जितना हो सके उतना दोहराएं, क्योंकि मिडिल और लेग स्टंप के टॉप पर गेंदबाजी करना मुश्किल था. मुझे लगता है कि हम अपने प्लान को अमल में लाने में थोड़ा कमजोर रहे. जब हमने पेस बदलने या कुछ और करने की कोशिश की तो उन्हें बाउंड्री मिल गईं.”

“हम बहुत सारी गलतियां करेंगे”

मैच में खेले गए अपनी पारी को लेकर श्रेयस ने कहा अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन भारत का जीतना भी जूरूरी है. कप्तान ने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन जब यह जीतने की वजह नहीं बनता है, तो यह टीम के पास चला जाता है. इसी वजह से जीत में योगदान देना चाहता हूं. यह एक बदलाव का दौर है और हम बहुत सारी गलतियां करेंगे. बहुत सारे युवा खिलाड़ी पहली बार इन परिस्थितियों में खेल रहे थे. गलतियां यह समझने के लिए जरूरी होंगी कि हमें विदेशी परिस्थितियों में कैसे तालमेल बैठाना है. जल्दी सीखना जरूरी है.”


ये भी पढ़ें: FIFA 2026: मेजबान मुकाबले से बाहर, अब इन 8 टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, कौन कब्‍जाएगा चमचमाती ट्रॉफी? देखें एनालिसिस


बल्लेबाजों ने किया निराश

चौथे टी20 में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा ने 16 रन बनाए, जबकि ईशान किशन सिर्फ 4 रन ही जोड़ सके. शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 22 रन बनाए और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वॉशिंगटन सुंदर 5 और अक्षर पटेल 1 रन ही बना सके. एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर डटे रहे और 49 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read