शोएब मलिक के आउट होने पर सना जावेद का रिएक्शन
Sana Javed Viral Reaction: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए खेल रहे हैं. शोएब के मुकाबलों के लिए उनकी तीसरी बेगम सना जावेद को लगातार स्टेडियम में देखा जा रहा है. सना पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जिनसे शोएब मलिक ने बीते 20 जनवरी को शादी की थी. अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्टेडियम में देखा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सना जावेद को पति मलिक के विकेट गिरने पर काफी उदास होते देखा जा रहा है.
पाकिस्तान सुपर लीग के सोशल मीडिया के जरिए इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि पेशावर जल्मी की तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने कराची किंग्स के शोएब मलिक को गेंद फेंकते हैं, जिस पर मलिक बोल्ड हो जाते हैं. इसी दौरान कैमरा उनकी नई बेगम सना जावेद की तरफ जाता है, अपने हसबैंड को बोल्ड होता देख सना जावेद का चेहरा उतर जाता है और उनका उदासी भरा रिएक्शन वायरल हो जाता है.
वीडियो में शोएब मलिक की पत्नी मुंह पर हाथ रखकर बैठे हुए दिख रही हैं. उनके चेहरे के हाव-भाव से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने पति के विकेट गिरने से कितना ज्यादा उदास हैं. शोएब मलिक ने इस मैच में अपने टीम के लिए 22 गेंदों में मात्र 22 रन बनाए.
पेशावर जल्मी और कराची किंग्स के बीच खेले गए इस मैच में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने दो रन से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर जल्मी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने जीत के लिए 148 रनों का टारगेट रखा. कप्तान बाबर आजम ने इस मुकाबले में 46 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. टारगेट का पीछा करने उतरी कराची किंग्स की टीम उतने ही ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और उसे दो रन से हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं किंग कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…