खेल

ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, मिचेल स्टार्क ने अचानक से T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, टेस्ट-ODI पर करेंगे फोकस

Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर उनके रिटायरमेंट की पुष्टि की. स्टार्क अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं.

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को कहा अलविदा

अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम और 2027 के वनडे विश्व कप को प्राथमिकता देने के लिए मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कहा है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने जा रहा वनडे वर्ल्ड कप साल 2027 में अक्टूबर और नवंबर के बीच खेला जाएगा.

मिचेल स्टार्क ने क्या कहा?

मिचेल स्टार्क ने कहा, “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर पल का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप का, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय ग्रुप में थे. इस दौरान खेलने का बहुत मजा आया. उन्होंने कहा, “भारत के विदेशी टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा, फिट और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बने रहने का यह मेरा सबसे अच्छा तरीका है.”

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने फिटनेस टेस्ट में दिखाया दम, वनडे खेलना हुआ पक्का, इस खिलाड़ी ने तो कर दिया कमाल

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 65 टी20 मुकाबले खेले

35 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 65 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 23.81 की औसत के साथ 79 शिकार किए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट लेना है. यह कारनामा उन्होंने साल 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था.

स्टार्क ने आखिरी बार विश्व कप 2024 में खेला

स्टार्क यूएई में टी20 विश्व कप 2021 जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे. उन्होंने आखिरी बार विश्व कप 2024 में यह प्रारूप खेला था. तेज गेंदबाज ने यह घोषणा ऐसे समय में की, जब ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए अपनी नई टी20 टीम का ऐलान किया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

8 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

21 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

36 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

37 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago