खेल

भारत के पहले ‘एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर’ से लेकर BCCI अध्यक्ष बनने तक, Roger Binny का बेमिसाल सफर, देश को जिताया ‘वर्ल्ड कप’

Birthday Special: Roger Binny क्रिकेट इतिहास के पहले ‘एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर’ हैं. उनका जन्म 19 जुलाई 1955 को बेंगलुरु में हुआ था. बतौर ऑलराउंडर उन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित की है.

लंबी कद-काठी वाले बिन्नी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे. इसके साथ ही गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की महारत भी रखते थे, इतना हाी नहीं उनकी फील्डिंग भी काबिल-ए-तारीफ थी.

रोजर बिन्नी ने साल 1977 से 1978 में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में संजय देसाई के साथ पहले विकेट के लिए 451 रन की अटूट साझेदारी की थी. इस दौरान उन्होंने 211 रन बनाए.

इस पारी ने रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट में पहचान दिलाई. जिसके बाद साल 1979 में रोजर बिन्नी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला.

1983 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली यादगार पारी

रोजर बिन्नी ने साल सितंबर 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 83 रन बनाते हुए मदन लाल के साथ सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 155 रनों की साझेदारी की. उनकी इस पारी ने भारत को टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दिलाई.

भारत को वनडे विश्व कप-1983 का खिताब जिताने में बिन्नी का अहम योगदान रहा, उन्होंने आठ मुकाबलों में 18.67 की औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम किए. यह उस समय प्रतियोगिता का रिकॉर्ड था.

बिन्नी ने 27 टेस्ट की 38 पारियों में 47 शिकार किए, जबकि 72 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 77 विकेट रहे. इसके अलावा, उनहोंने टेस्ट फॉर्मेट में पांच अर्धशतकों के साथ 830 रन, जबकि वनडे क्रिकेट में 629 रन जोड़े.

क्रिकेट से संन्यास के बाद कोचिंग में निभाई अहम भूमिका

रोजर बिन्नी ने अक्टूबर 1987 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेला. कुछ वर्षों बाद उन्हें युवा खिलाड़ियों को तराशने की जिम्मेदारी दी गई. उन्हें बतौर कोच साल 2000 में श्रीलंका में अंडर-19 विश्व कप जिताने का श्रेय दिया जाता है.

साल 2007 में उन्हे बंगाल का कोच बनाया गया और सितंबर 2012 में राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया गया. साल 2022 में रोजर बिन्नी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष चुना गया.

बिन्नी के नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी क्रिकेट को चुना, जिन्होंने भारत की ओर से छह टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी20 मैच खेले.

ये भी पढ़ें- Hasin Jahan FIR: वायरल वीडियो में पड़ोसी से झगड़ते दिखीं हसीन जहां, क्रिकेटर शमी की पत्नी पर FIR दर्ज

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago