Delhi Capitals Player Abishek Porel controversy
Delhi Capitals Player Abishek Porel controversy: दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल का नाम एक विवाद में सामने आया है. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक युवती और उसकी मां ने अभिषेक पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्रिकेटर ने शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गए. इसके साथ ही मारपीट और आपराधिक धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं.
तीन साल से दोनों के बीच था अफेयर
मंगलवार को युवती और उसकी मां ने हुगली जिले के मोगरा थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार, युवती और अभिषेक पोरेल पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच रिश्ते थे. आरोप है कि इस दौरान पोरेल ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया था. हालांकि, पिछले वर्ष दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए, जिसके बाद क्रिकेटर ने कथित तौर पर युवती से दूरी बनानी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर को लगा गहरा सदमा, परिवार के सबसे करीबी सदस्य का निधन; सोशल मीडिया पर छलका दर्द
शादी की बात पर प्रताड़िता किया
शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि जब युवती ने शादी के वादे को लेकर बातचीत करने की कोशिश की तो उसे प्रताड़ित किया गया. युवती ने पोरेल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ-साथ धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं. मामले की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने भी की है. पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.
क्रिकेटर ने सभी आरोपों को किया खारिज
वहीं, शिकायत सामने आने के बाद अभिषेक पोरेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. युवा क्रिकेटर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोप निराधार हैं और उनका सच से कोई संबंध नहीं है. वहीं इस मामले में सोशल मीडिया वर्ग भी दो हिस्सों में बट गया है. फैंस क्रिकेटर को झूठे आरोपों में फसांने की बात कर रह रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



