खेल

गोल्ड, गौरव और गेम! 3 बार बदला नाम; कैसे ब्रिटिश राज से ‘खेल महाशक्ति’ बना कॉमनवेल्थ गेम्स; जानिए इतिहास

Commonwealth Games History: कॉमनवेल्थ गेम्स का उद्देश्य खेल विविधता, मित्रता और खेल भावना को बढ़ाना है, जिसके जरिए देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजबूत होता है. ओलंपिक की तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कई लोकप्रिय खेल शामिल होते हैं, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है. कॉमनवेल्थ गेम्स में वह देश हिस्सा लेते हैं, जिन पर ब्रिटेन ने शासन किया. इस खेल का सुझाव अंग्रेज अधिकारी जॉन एश्ले कूपर ने दिया था. तभी से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई.

साल 1930 में हुई शुरुआत (Commonwealth Games Untold History)

साल 1930 में कनाडा में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हुई. इसके बाद से प्रत्येक 4 वर्ष में इसका आयोजन होता है. हालांकि, विश्व युद्ध के चलते साल 1942 से 1946 के बीच इन खेलों का आयोजन नहीं हुआ था. हैमिल्टन 1930 के पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में 11 देशों और क्षेत्रों ने इसमें भाग लिया था. आज इसमें 72 देश हिस्सा लेते हैं.

1934 में भारत बना हिस्सा

भारत ने 1934 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया, जिसमें सिर्फ दो ही खेलों में भारत ने दूसरे देशों को चुनौती दी. राशिद अनवर भारत की ओर से पहला कॉमनवेल्थ मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बने, जिन्होंने रेसलिंग में यह पदक जीता.

3 बार बदला आयोजन का नाम

साल 1954 से 1966 तक इसे ‘ब्रिटिश एंपायर गेम्स’ के नाम से जाना जाता था. इसके बाद साल 1970 में इसे ‘ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स’ के नाम से पहचान मिली. साल 1978 में इसका नाम बदलकर ‘कॉमनवेल्थ गेम्स’ किया गया.

भारत में पहला आयोजन कब हुआ?

2010 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत ने की. यह राजधानी नई दिल्ली में खेला गया था. अब भारत को दो दशकों के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है. अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 अब तक भारत का सबसे सफल अभियान है, जिसमें उसने 101 पदक जीतकर मेडल टैली में दूसरा स्थान हासिल किया था. ऐसा एकमात्र बार हुआ, जब भारत ने एक संस्करण में 100 से ज्यादा पदक अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना–पलाश मुच्छल शादी विवाद के बीच मैरी डी’कोस्टा ने दी सफाई, सिंगर की कजिन ने भी की लोगों से अपील

अगला आयोजन साल 2030 में होगा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में 15 से 17 गेम्स खेले जाएंगे. वर्ष 2030 का संस्करण सेंटेनरी कॉमनवेल्थ गेम्स भी कहलाएगा. कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल करने पर विचार किए जाने वाले खेलों में टी20 क्रिकेट, आर्चरी, शूटिंग, स्क्वैश, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, साइकिलिंग, डाइविंग, हॉकी, जूडो, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, रग्बी सेवन्स, ट्रायथलॉन, पैरा ट्रायथलॉन और रेसलिंग हैं. उम्मीद की जा रही है कि जब भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा, तो भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेंगे. एक बार फिर देश 100 से ज्यादा पदक जीतते हुए मेडल टैली में धाक जमाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

4 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

20 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

30 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

44 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago