खेल

Year Ender 2025: रोहित की कप्तानी, सूर्या का जलवा और हरमनप्रीत का इतिहास; क्या आपने देखी 2025 में टीम इंडिया की ये यादगार जीत?

साल 2025 समाप्ति की ओर है. भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल बेहद यादगार रहा है. पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम ने भी इस साल ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की. महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी ये साल अभूतपूर्व रहा है.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार समाप्त करने वाला साल था. भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. 2017 में टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 9 मार्च 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था. इस जीत के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भारतीय टीम का 12 साल का इंतजार भी समाप्त हुआ.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 28 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप का खिताब जीता था. टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था. एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने थे. इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम विजेता बनकर उभरी.

भारत ने जीता तीनों विश्व कप

साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हमेशा यादगार रहेगा. 2 नवंबर को डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रन से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था.

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 फॉर्मेट का विश्व कप जीता. फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ही महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी 2025 बेहद यादगार रहेगा. भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहली बार खेले गए टी20 विश्व कप का खिताब जीता. कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया था.

ये भी पढ़ें: बेटियों ने रचा इतिहास: भारत ने बनाया अपना ‘सबसे बड़ा’ स्कोर, मंधाना-शेफाली के नाम कीर्तिमान

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago